मसौढ़ी के बारा पैक्स चुनाव में 4085 मतदाताओं ने किया मतदान, महिलाओं की रही सबसे ज्यादा भागीदारी

Updated:
विज्ञापन

मतदान के लिए लाइन में लगी महिलाएं

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मसौढ़ी प्रखंड के बारा पैक्स में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ, जिसमें 4085 मतदाताओं ने हिस्सा लिया. महिला मतदाताओं का उत्साह देखने लायक रहा. हाईकोर्ट के आदेश के चलते मतगणना पर फिलहाल रोक लगा दी गई है.

विज्ञापन

Patna PACS Election : मसौढ़ी प्रखंड के नक्सल प्रभावित भगवानगंज क्षेत्र स्थित बारा पैक्स में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया. चुनाव में महिला मतदाताओं का उत्साह देखने लायक रहा. अधिकांश मतदान केंद्रों पर पुरुषों की तुलना में महिलाओं की लंबी कतारें नजर आईं.

विज्ञापन

छह मतदान केंद्रों पर आयोजित चुनाव में कुल 4085 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. सुबह से ही मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने के लिए केंद्रों पर पहुंचने लगे थे और दिनभर मतदान केंद्रों पर चहल-पहल बनी रही.

अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला

बारा पैक्स अध्यक्ष पद के लिए इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है. चुनाव मैदान में निवर्तमान अध्यक्ष सहजानंद शर्मा, कौशल कुमार और नंदू प्रसाद यादव आमने-सामने हैं. तीनों प्रत्याशियों के समर्थकों में जीत को लेकर पूरे दिन उत्साह बना रहा और मतदान केंद्रों के आसपास चुनावी चर्चाएं होती रहीं.

सुरक्षा के रहे व्यापक इंतजाम

क्षेत्र में पूर्व के चुनावों के दौरान हिंसक झड़पों की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघव दयाल के नेतृत्व में सभी मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. प्रशासन की सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था के कारण मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली.

मतगणना पर फिलहाल रोक

चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब मतगणना को लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों की निगाहें टिकी हैं. हालांकि हाईकोर्ट के आदेश के कारण मतगणना के परिणाम की घोषणा पर फिलहाल रोक लगी हुई है. ऐसे में चुनावी नतीजों को लेकर उम्मीदवारों और समर्थकों को अभी इंतजार करना होगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन