पटना सिटी में 2 अगस्त तक हाथों-हाथ नहीं मिलेगा जमीन का नक्शा, सर्वेक्षण कार्यालय में रहेगा काम बंद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना सिटी में जमीन का नक्शा प्राप्त करने वाले रैयतों, भू-धारकों और किसानों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। गुलजारबाग स्थित सर्वेक्षण कार्यालय में 27 जुलाई से 2 अगस्त तक नक्शा हाथों-हाथ नहीं मिलेगा. आंतरिक रखरखाव कार्य के कारण सेवाएँ अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं.

विज्ञापन

Patna land map: रैयतों, भू-धारकों और किसानों को अब 27 जुलाई से 2 अगस्त तक गुलजारबाग स्थित सर्वेक्षण कार्यालय से हाथों-हाथ राजस्व नक्शा नहीं मिल सकेगा. बिहार सर्वेक्षण कार्यालय में आंतरिक रखरखाव कार्य के कारण नक्शा वितरण सेवा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई है.

विज्ञापन

सर्वेक्षण संस्थान की उप निदेशक मोना झा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. आदेश के अनुसार आंतरिक कार्यों के कारण 2 अगस्त तक कार्यालय से सीधे नक्शा उपलब्ध नहीं कराया जाएगा. हालांकि इस अवधि में लोग डोर स्टेप डिलीवरी सेवा अथवा भू-अभिलेख पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन नक्शा प्राप्त कर सकते हैं.

रखरखाव कार्य के कारण सेवा स्थगित

उप निदेशक मोना झा ने बताया कि बिहार सर्वेक्षण कार्यालय की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आंतरिक रखरखाव और तकनीकी सुधार का कार्य कराया जा रहा है. कार्य पूरा होने के बाद लोगों को नक्शा प्राप्त करने में होने वाली परेशानियों को कम करने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कार्यालय की सेवाओं को बेहतर और सुगम बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है, ताकि भविष्य में लोगों को अधिक सुविधाजनक तरीके से नक्शा उपलब्ध कराया जा सके.

प्रदेशभर से पहुंचते हैं लोग

पुरानी सिटी कोर्ट के पास स्थित गुलजारबाग सर्वेक्षण कार्यालय में जमीन और मकान का नक्शा लेने के लिए बिहार के विभिन्न जिलों से लोग पहुंचते हैं. सामान्य दिनों में सोमवार से शुक्रवार तक आवेदन और निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद लोगों को हाथों-हाथ नक्शा उपलब्ध कराया जाता है. कार्यालय में इस कार्य के लिए तीन किसान डाटा सेंटर संचालित हैं. अधिकारियों के अनुसार प्रतिदिन करीब 150 से 200 लोग नक्शा प्राप्त करने के लिए यहां पहुंचते हैं.

ऑनलाइन रहेगा विकल्प

सर्वेक्षण कार्यालय में सेवा बंद रहने के दौरान लोगों को सलाह दी गई है कि वे भू-अभिलेख पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें या डोर स्टेप डिलीवरी सुविधा का उपयोग कर नक्शा प्राप्त करें. आंतरिक कार्य पूरा होने के बाद कार्यालय से पुनः हाथों-हाथ नक्शा वितरण शुरू कर दिया जाएगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन