Patna Metro: इस तारीख के बाद हो सकता है पटना मेट्रो का ट्रायल, PMRCL ने तय किया ये लक्ष्य

Published by : Preeti Dayal Updated At : 18 Aug 2025 9:35 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Patna Metro: पटना मेट्रो का ट्रायल 20 अगस्त के बाद शुरू हो सकता है. PMRCL ने लक्ष्य तय किया है कि सितंबर के अंत तक इसे लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा. काम पूरा नहीं होने की वजह से इसमें देरी हुई लेकिन तेजी से प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है.

विज्ञापन

Patna Metro: पटना मेट्रो का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है. इससे जुड़ा अपडेट है कि 20 अगस्त के बाद पटना मेट्रो का ट्रायल शुरू हो सकता है. पहले 15 अगस्त से ही ट्रायल होना था लेकिन काम पूरा नहीं होने के कारण ट्रायल शुरू नहीं हो सका. बड़े ही तेजी से इस पर काम किया जा रहा है और अब 20 अगस्त के बाद पटना मेट्रो का ट्रायल शुरू होने की संभावना है.

PMRCL का लक्ष्य

पटना मेट्रो के परिचालन को लेकर PMRCL की तरफ से लक्ष्य तय किया गया है कि सितंबर के अंत तक पटना में मेट्रो सेवा शुरू कर दी जाए. लेकिन, यह ट्रायल के सक्सेस पर डिपेंड करेगा. पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों की माने तो, डिपो के कुछ जरूरी काम अभी बाकी थे, जिन्हें पूरा करने में समय लगा. अब इन कामों को तेजी से अंतिम रूप दे दिया गया है और मेट्रो को पटरी पर लाने की तैयारी लगभग हो चुकी है.

ट्रेन की स्पीड से लेकर ट्रैक तक की जांच

पहला ट्रायल रन प्रायोरिटी कॉरिडोर पर होगा, जो मलाही पकड़ी से न्यू आईएसबीटी के बीच है. ट्रायल के दौरान पटना मेट्रो की सिग्नलिंग सिस्टम, स्पीड और ट्रैक के सुरक्षा से जुड़ी सभी चीजों की जांच होगी. एक बार ट्रायल सफल होने के बाद ही इसे आम लोगों के लिए भी चलाया जाएगा.

पहले चरण में पांच स्टेशन

अधिकारियों का कहना है कि ट्रायल में सफलता मिलने के बाद ही मेट्रो को यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा. इसके चलने से मलाही पकड़ी से न्यू आईएसबीटी तक रूट पर यात्रा करने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी. इस हिस्से में पांच स्टेशन हैं, जिनमें न्यू आईएसबीटी, मलाही पकड़ी, खेमनीचक, भूतनाथ रोड और बाईपास हैं.

जाम की झंझट से मिलेगी मुक्ति

पटना में कई जगहों पर जाम की समस्या आम हो गई है. ट्रैफिक में फंसे रहने के कारण लोगों का समय काफी बर्बाद होता है. ऐसे में पटना मेट्रो जाम की समस्या का हल करने में अहम भूमिका निभाएगी. लोगों को जाम का झंझट नहीं झेलना पड़ेगा. वे आसानी से एक जगह से दूसरे जगह जा पायेंगे. इससे लोगों के समय के साथ-साथ वायु प्रदूषण भी कम होगा. ऐसे में बस सफल ट्रायल का इंतजार है.

Also Read: Bihar Monsoon: बिहार के 22 जिलों में अब भी सामान्य से कम हुई बारिश, सूखे का खतरा बरकरार, देखिए लिस्ट

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन