सेमीफाइनल में इंग्लैंड की एंट्री, पाकिस्तान पर बाहर होने का खतरा

Updated:
विज्ञापन

सैम करन और हैरी ब्रूक, फोटो एक्स

England vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में लगातार दो मैच जीतकर इंग्लैंड की टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. जबकि पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

विज्ञापन

England vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप में मंगलवार को सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हरा दिया और सेमीफाइनल में इंट्री कर ली. इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 165 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे इंग्लैंड की टीम ने 8 विकेट खोकर 166 रन बनाकर हासिल कर लिया.

विज्ञापन

सुपर 8 में इंग्लैंड की लगातार दूसरी जीत

सुपर 8 के ग्रुप 2 में इंग्लैंड की टीम ने लगातार दो जीत दर्ज कर ली है. जिससे प्वाइंट्स टेबल में इंग्लैंड 4 अंकों और +1.491 नेट रन रेट के साथ टॉप पर पहुंच गया और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया. सुपर 8 के पहले मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रन से हराया था. जबकि दूसरे मैच में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया.

पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल

इंग्लैंड से हार के बाद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह आसान नहीं है. क्योंकि सुपर 8 में अब पाकिस्तान को केवल एक मुकाबला 28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ खेलना है. दो मैच खेलकर पाकिस्तान के केवल एक अंक हैं और नेट रन रेट -0.461 है. सुपर 8 का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच बारिश के कारण नहीं हो पाया था. जिसमें दोनों टीमों को एक-एक अंक बांट दिए गए था.

ये भी पढ़ें: हैरी ब्रूक का पावर शो, सुपर 8 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola