हैरी ब्रूक का पावर शो, सुपर 8 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 24 Feb 2026 10:51 PM
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक शॉट लगाते हुए, फोटो पीटीआई
Pakistan vs England: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में मंगलवार को इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया. मुकाबला श्रीलंका के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया.
Pakistan vs England: पाकिस्तान के 165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 19.1 ओवर में 8 विकेट पर 166 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. सुपर 8 में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर इंग्लैंड की टीम ने सेमीफाइनल में इंट्री कर ली है. जबकि पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई हैं. इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर ने विजयी चौका लगाया. इंग्लैंड की ओर से कप्तान हैरी ब्रूक ने 100 रन की पारी खेली, जबकि पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने 4, मोहम्मद नवाज और उस्मान तारिक ने दो-दो विकेट लिए.
इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रूक ने खेली तूफानी शतकीय पारी
इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रूक ने बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से 50 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. हालांकि अगली ही गेंद पर शाहीन अफरीदी ने उन्हें अपना शिकार बनाया.
पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह आसान नहीं
इंग्लैंड से हारने के बाद पाकिस्तान की राह सेमीफाइनल के लिए आसान नहीं रहा. क्योंकि सुपर 8 में अब पाकिस्तान को केवल एक मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेलना है. जबकि पहला मैच बारिश के कारण नहीं हो पाया था. जिसमें पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को एक-एक अंक बांट दिए गए थे.
पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने खेली तूफानी पारी
पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने सबसे अधिक रन बनाए. उन्होंने 45 गेंदों में 7 चौके और दो छक्कों की मदद से 63 रनों की पारी खेली. जबकि बाबर आजम 25, फखर जमां 25 और शादाब खान ने 23 रन बनाए. इन चार को छोड़कर एक भी बल्लेबाज दहाई के अंकाड़े को नहीं छू पाया. साइम अयूब 7, सलमान आगा 5, उस्मान खान 8, मोहम्मद नवाज 0, शाहीन अफरीदी 2 और सलमान मिर्जा ने दो रन बनाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










