Bihar Monsoon: बिहार के 22 जिलों में अब भी सामान्य से कम हुई बारिश, सूखे का खतरा बरकरार, देखिए लिस्ट

Published by : Preeti Dayal Updated At : 18 Aug 2025 8:51 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Monsoon: बिहार में लगातार हो रही बारिश के बावजूद ऐसे 22 जिले हैं, जहां अब भी सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई. जिससे साफ है कि अब भी कई जिलों में सूखे का खतरा टला नहीं है. हालांकि, 21 अगस्त से मानसून फिर एक्टिव होने की संभावना जताई जा रही है. इससे बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Bihar Monsoon: बिहार में कहीं भयंकर बारिश तो कहीं सामान्य से भी कम बारिश के कारण लोग अब भी झमाझम बारिश की राह देख रहे हैं. पटना दक्षिण-पश्चिम मानसून के इस सीजन में बिहार के 22 जिले हैं जहां अब भी सामान्य से कम बारिश हुई. इनमें पांच जिले भोजपुर, सारण, सुपौल, भागलपुर और मुंगेर ऐसे हैं, जहां बारिश सामान्य से काफी कम हुई है. इसके बावजूद दूसरे जिलों और राज्यों के कैचमेंट में हुई बारिश का ये जिले दंश झेल रहे हैं.

नहीं टला सूखे का खतरा

जानकारी के मुताबिक, अगस्त में अभी तक सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है. इस स्थिति से साफ है कि कुछ जिलों में अभी भी सूखे का खतरा टला नहीं है. आइएमडी की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी में अभी तक सामान्य से करीब 56 प्रतिशत (325 एमएम) कम, सुपौल (340 एमएम) और सहरसा (332 एमएम) में सामान्य से 54 प्रतिशत कम बारिश, गोपालगंज में (325 एमएम) 49 प्रतिशत, मुजफ्फरपुर (331 एमएम) और पश्चिमी चंपारण में (430 एमएम) सामान्य से 48 प्रतिशत कम बारिश हुई.

इन जिलों में भी कम हुई बारिश

इसके अलावा मधुबनी (353 एमएम) और पूर्णिया में (506 एमएम) सामान्य से 47 प्रतिशत कम, अररिया (550.5 एमएम), भोजपुर (328 एमएम) और सारण में (542 एमएम) सामान्य से 42 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है. साथ ही किशनगंज, भागलपुर, दरभंगा, जहानाबाद, कटिहार, मुंगेर, समस्तीपुर, शिवहर और सिवान में भी सामान्य से 21 से 35 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज हुई है. बाकी 15 जिले में सामान्य और एक जिले में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हुई है. बिहार में अभी तक 493 एमएम बारिश हो चुकी है. यह सामान्य से 25 प्रतिशत कम है.

21 अगस्त से एक्टिव होगा मानसून

आइएमडी के पूर्वानुमान की माने तो, बिहार में 21 अगस्त से मानसून एक बार फिर एक्टिव हो सकता है. इससे वर्षा गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई गई है. मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में होने की संभावना है और गंगीय पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित हो सकता है, जो संभावित रूप से अधिक नमी लायेगा. इसकी वजह से बारिश की संभावना बनने के अवसर बढ़ गये हैं.

बारिश के साथ ठनका का अलर्ट

आइएमडी के अनुसार, मानसून के एक्टिव होने से 27 अगस्त तक बारिश होने के आसार हैं. हालांकि, सोमवार 18 अगस्त से 20 अगस्त तक बिहार के कुछ इलाकों में बारिश और बादल गरजने के साथ वज्रपात होने की आशंका बनी रहेगी.

Also Read: Famous Food Of Bihar: शाम की हल्की भूख के लिए ये 5 बिहारी डिश हैं बेस्ट ऑप्शन, खाते ही दिल और पेट दोनों हो जाएगा खुश

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन