पटना में मर्चेंट नेवी अधिकारी के बंद घर में 25 लाख की चोरी, CCTV तोड़ DVR भी ले गए चोर

Author Sanjay kumar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
घर के अंदर की तस्वीर

घर के अंदर की तस्वीर

Patna News: दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र में मर्चेंट नेवी के चीफ अधिकारी के घर में चोरों ने धावा बोला. आठ गोदरेज लॉकर तोड़कर ढाई लाख कैश, जेवरात और कीमती सामान ले गए. चोरी की कुल संपत्ति 25 लाख रुपये बताई जा रही है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

Patna News: राजधानी पटना से सटे दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने मर्चेंट नेवी के एक चीफ अधिकारी के बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब 25 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. बदमाश घर में घुसकर आठ गोदरेज लॉकर तोड़ ले गए और ढाई लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात समेत कीमती सामान लेकर फरार हो गए. वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

चारदीवारी फांदकर घर में घुसे चोर

जानकारी के अनुसार, रूपसपुर थाना क्षेत्र के गोला रोड, रामजयपाल नगर निवासी एवं मर्चेंट नेवी के चीफ अधिकारी आकाश दीप 11 जुलाई की शाम घर में ताला लगाकर अपने ससुराल पटना सिटी चले गए थे. 12 जुलाई को उनके मोबाइल पर घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग बंद होने की जानकारी मिली. इसके बाद 13 जुलाई की दोपहर जब वह घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और घर के अंदर सभी कमरे अस्त-व्यस्त थे.

आठ लॉकर तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी

गृहस्वामी ने बताया कि चोरों ने घर के छह कमरों में रखे आठ गोदरेज लॉकर तोड़ दिए. बदमाश करीब 2.5 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए. चोरी गई संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है.

सीसीटीवी कैमरा तोड़ा, DVR भी ले गए

वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और डीवीआर (DVR) भी अपने साथ ले गए, ताकि सबूत मिटाए जा सकें. हालांकि आसपास के कुछ सीसीटीवी कैमरों में संदिग्धों की गतिविधियां कैद होने की बात सामने आई है.

डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम ने की जांच

घटना की सूचना मिलने पर रूपसपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. थानाध्यक्ष शशि भूषण सिंह ने बताया कि डॉग स्क्वायड और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है. फिलहाल गृहस्वामी की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और चोरी में शामिल गिरोह की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Also Read: बिहार के कलाकारों की चमकेगी किस्मत, अब मुंबई से ही होंगे बुक, घर बैठे फिल्म में मिलेगा काम



विज्ञापन
Sanjay Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन