बांकीपुर उपचुनाव पर क्या बोले नितिन नवीन? बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा की जीत पर भी किया दावा

पटना में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान नितिन नवीन
Bankipur Bypoll: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पहुंचे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने क्षेत्र से अपने पुराने जुड़ाव का जिक्र करते हुए बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा की जीत का भरोसा जताया और जनता से समर्थन की अपील की.
Bankipur Bypoll: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पटना पहुंचे हैं. यहां उन्होंने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर अपनी बात रखी. नितिन नवीन ने कहा कि बांकीपुर क्षेत्र से उनका पुराना जुड़ाव रहा है. यहां की जनता की इच्छा थी कि वह उनके बीच आएं, इसलिए वह लोगों से मिलने पटना पहुंचे हैं.
'कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि के तौर पर जनता के बीच रहना जिम्मेदारी'
प्रेस कॉन्फ्रेंस में नितिन नवीन ने कहा कि एक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि वह जनता के बीच रहें और उनकी समस्याओं को सुनें. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने एक छोटे से कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है, इसके लिए वह पार्टी के आभारी हैं.
20 साल से बांकीपुर की जनता और कार्यकर्ताओं से जुड़ाव
नितिन नवीन ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से उन्होंने बांकीपुर क्षेत्र की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम किया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों से उनका लगातार संपर्क रहा है और वह हमेशा जनता की उम्मीदों को पूरा करने का प्रयास करते रहे हैं.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
नीरज कुमार सिन्हा को लेकर जताया भरोसा
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को लेकर नितिन नवीन ने भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि नीरज कुमार सिन्हा ऐसे परिवार से आते हैं, जिसका जुड़ाव जनसंघ के समय से रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि बांकीपुर की जनता उन्हें अपना समर्थन और आशीर्वाद देगी.
तेज प्रताप की कैंडिडेट का नामांकन रद्द
वहीं तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) को झटका लगा है. पार्टी की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द कर दिया गया है.
सोमवार को नामांकन दाखिल करने के बाद पटना पुलिस ने उन्हें एक पुराने धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया था. हालांकि, बाद में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया.
उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने तेज की तैयारी
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. सभी दल अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं. नितिन नवीन के पटना दौरे और प्रेस कॉन्फ्रेंस को बीजेपी के चुनावी अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है.
Also Read: तेज प्रताप यादव की पार्टी को झटका, बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










