दानापुर नगर परिषद की कमान अब एसडीओ के हाथ, ईओ पंकज कुमार के तबादले के बाद संभाला प्रभार

Updated:
विज्ञापन

पदभार ग्रहण करते एसडीओ अनिरुद्ध पाण्डेय

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Danapur nagar parishad: दानापुर नगर परिषद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. ईओ पंकज कुमार के मनिहारी तबादले के बाद, एसडीओ अनिरुद्ध पाण्डेय को नगर परिषद का प्रभार सौंपा गया है. शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की प्राथमिकता पर काम करने की बात कही गई है.

विज्ञापन

Danapur nagar parishad: दानापुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) सह प्रशासक पंकज कुमार के स्थानांतरण के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल प्रशासनिक व्यवस्था संभालते हुए एसडीओ अनिरुद्ध पाण्डेय को नगर परिषद का प्रभार सौंप दिया है. डीएम के आदेश के बाद एसडीओ ने मंगलवार को नगर परिषद के ईओ सह प्रशासक का कार्यभार ग्रहण कर लिया.

विज्ञापन

पंकज कुमार का हुआ नगर पंचायत मनिहारी तबादला

नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत दानापुर नगर परिषद के ईओ सह प्रशासक पंकज कुमार का स्थानांतरण नगर पंचायत मनिहारी कर दिया गया है. इसके बाद जिला प्रशासन ने एसडीओ अनिरुद्ध पाण्डेय को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है.

शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की कही बात

प्रभार ग्रहण करने के बाद एसडीओ अनिरुद्ध पाण्डेय ने कहा कि दानापुर नगर परिषद क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा. उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

घटिया निर्माण करने वाले संवेदकों पर होगी कार्रवाई

एसडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पीसीसी सड़क और नाला निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता करने वाले संवेदकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही लंबे समय से अधूरे पड़े नाला निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कराने का निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिया गया है.

प्रभार ग्रहण के बाद बढ़ी हलचल

एसडीओ के नगर परिषद के ईओ सह प्रशासक का प्रभार संभालने के बाद पूर्व पार्षदों और नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मियों के बीच हलचल तेज हो गई है. नगर परिषद में प्रशासनिक गतिविधियां भी तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है.

Also Read: पॉलिटिकल कंसल्टेंसी का काम छोड़ने के बाद भी बढ़ी प्रशांत किशोर की दौलत, हलफनामे में बताया कमाई का पूरा जरिया


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन