Bihar Rain Alert: बिहार के 24 जिलों में ऑरेंज और 14 जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश की चेतावनी
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 06 Jun 2025 2:27 PM
Bihar Rain Alert
Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में सभी जिलों में बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. 7 जून तक बिहार के सभी जिलों को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी हुआ है.
Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 7 जून तक बिहार के अधिकांश जिलों में वज्रपात, मेघगर्जन और तेज हवाओं की आशंका है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बिहार के उत्तर और पूर्वी जिलों में स्थिति ज्यादा खराब रह सकती है.
24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका, खगड़िया, वैशाली, समस्तीपुर और मधेपुरा सहित करीब 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने के साथ-साथ मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश की संभावना है.

इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर और पटना जिलों में वज्रपात और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है. इन जिलों में भी बारिश और वज्रपात की संभावना है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
मानसून की आहट
बिहार में जिस प्रकार की मौसमीय गतिविधियां देखी जा रही है वो मानसून आने की आहट हैं. मौसम विभाग के मुताबिक जून के पहले सप्ताह में इस तरह की प्री-मानसूनी परिस्थितियां सामान्य हैं, लेकिन तेज हवाएं और वज्रपात जान-माल के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं. ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है.
इसे भी पढ़ें: बिहार से गुजरेगी एक और वंदे भारत ट्रेन, हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर महज इतने देर में होगा पूरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










