Bihar Rain Alert: बिहार में बिगड़ने वाला है मौसम का हाल, सभी जिलों में लगातार दो दिन बारिश- ठनका और आंधी का अलर्ट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 20 Mar 2025 7:13 PM
फोटो प्रतीकात्मक
Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम में भारी बदलाव होने वाला है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान ने बिहार के सभी जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है.
Bihar Rain Alert: बिहार के सभी जिले के लोग 22 और 23 मार्च सतर्क रहें. तीनों दिन समूचे प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ दिखाई देगा. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने ताजा पूर्वानुमान में बताया कि 22 से 23 मार्च तक बिहार के सभी जिलों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. इस दौरान ठनका गरजने, तेज हवा चलने की भी प्रबल संभावना है. आइये जानते हैं बिहार के किन जिलों में ओलावृष्टि होने को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.
बिहार के इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि प्रदेश के अरवल, अररिया, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, कटिहार, गया, गोपालगंज, जहानाबाद, जमुई, किशनगंज, खोखसराय, लखीसराय, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पूर्णिया, पटना, रोहतास, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शेखपुरा, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, वैशाली, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण जिले में 22 से 23 मार्च मेघगर्जन- तेज हवा चलने के साथ बारिश हो सकती है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है.

बिहार के इन जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान ने बिहार के बक्सर, कैमूर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, गया, नवादा, जमुई और बांका में 22 से 23 मार्च के दौरान बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात के साथ-साथ ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की गति से तेज हवा चलने की भी उम्मीद है. मौसम विभाग ने ऐसे मौसम में किसान को एहतियात बरतने की सलाह दी है.
गुरुवार को बिहार के कई जिलों में हुई बारिश
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को बिहार के जहानाबाद, पटना, भोजपुर, गया, नालंदा अरवल, समस्तीपुर, नवादा, लखीसराय,जमुई, बेगूसराय और मुंगेर जिले में बारिश हुई. आज सुबह से ही पटना समेत बिहार के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मौसम सुहावना रहा. लोगों को गर्मी की तपिश से राहत मिली.
पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक करने वाली बलूच लिबरेशन आर्मी की मांग क्या है, वे क्यों 1948 से ही कर रहे विद्रोह?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










