लालू प्रसाद यादव को भारत रत्न देने की उठी मांग, तेज प्रताप यादव ने दिया बड़ा बयान
Published by : Nishant Kumar Updated At : 10 Jan 2026 8:17 PM
तेज प्रताप यादव और लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो)
Bihar News: बिहार में नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग के बाद अब लालू प्रसाद यादव को भारत रत्न देने की मांग उठी है. इसको लेकर तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है. आइए बताते हैं तेज प्रताप यादव ने क्या कहा ?
Bihar Politics News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को भी भारत रत्न देने की मांग उठी है. जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने इस सिलसिले में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इस मामले में अपनी पार्टी का रुख भी साफ किया है.
तेज प्रताप यादव ने क्या कहा ?
जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा, “हम जनशक्ति जनता दल की ओर से प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि जिस तरीके से JDU के लोगों ने नीतीश कुमार जी के लिए भारत रत्न की मांग की है उसी तरीके से हम भी अपने पिता (लालू प्रसाद यादव) के लिए भारत रत्न की मांग करते हैं. उनके बताए विचार को हम जन जन तक फैलाने का काम करेंगे.”
केसी त्यागी ने किया नीतीश कुमार के लिए भारत रत्न की मांग
केसी त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए भारत रत्न की मांग की. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने दिवंगत चौधरी चरण सिंह और दिवंगत कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया था. हम इसके लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं. नीतीश कुमार समाजवादी आंदोलन से जुड़े सबसे शानदार नेताओं में से एक हैं जो अभी भी जीवित हैं. वह NDA के संस्थापकों में से एक हैं. वह ‘सुशासन बाबू’ हैं. हमने आग्रह किया है कि जब वह जीवित हैं, तभी उन्हें भी भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए.
Also read: भारत रत्न या कुछ और है मामला? क्यों अपनी ही पार्टी में अलग-थलग पड़े केसी त्यागी
पार्टी प्रवक्ताओं ने किया किनारा
केसी त्यागी द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राजीव रंजन प्रसाद ने साफ कहा कि केसी त्यागी के हाल के कई बयान सामने आए हैं लेकिन ये पार्टी की आधिकारिक सोच या नीति को नहीं दर्शाते. उन्होंने स्पष्ट किया कि केसी त्यागी के बयान पूरी तरह से निजी हैं और इन्हें पार्टी के रुख के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Nishant Kumar
Nishant Kumar: निशांत कुमार पिछले तीन सालों से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं. दैनिक भास्कर के बाद राजस्थान पत्रिका के डिजिटल टीम का हिस्सा रहें. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल-इंटेरनेशनल और स्पोर्ट्स टीम में काम कर रहे हैं. किस्सागोई हैं और देश-विदेश की कहानियों पर नजर रखते हैं. साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










