कन्या राशिफल 01 मार्च 2026: क्या आज अचानक बढ़ने वाले खर्च आपके बजट का संतुलन बिगाड़ देंगे?

आज का कन्या राशिफल 28 फरवरी 2026
Aaj Ka Kanya Rashifal 01 March 2026: क्या आज का दिन निवेश के लिए श्रेष्ठ है. क्या आज जीवनसाथी के सहयोग से चमकेगी आपकी किस्मत. जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन रविवार. पढ़ें आज का दैनिक कन्या राशिफल.
Aaj Ka Kanya Rashifal 01 March 2026: कन्या राशि: आज भारी नुकसान हो सकता है, सचेत रहे क्योंकि आपकी राशि के लाभ भाव में चंद्रमा तो है, लेकिन छठे भाव में मौजूद बुध और राहु खर्चों में बेतहाशा वृद्धि करेंगे. नौकरीपेशा लोगों को आज ऑफिस की राजनीति से दूर रहने की सलाह दी जाती है.
करियर-बिजनेस: नई नौकरी के अच्छे ऑफर मिल सकते हैं, अपनी स्किल्स को निखारने का यह सही समय है. कारोबार में भारी मुनाफे के योग हैं, नए क्लाइंट्स से जुड़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. व्यापार में अचानक आई कोई इमरजेंसी आपके संचित धन को खर्च करवा सकती है.
लव लाइफ: आज पार्टनर की किसी फरमाइश को पूरा करने में आपका काफी धन व्यय हो सकता है. प्रेमी के साथ समय बिताने के मौके मिलेंगे, लेकिन करियर की व्यस्तता के कारण आप उन्हें पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे. रिश्तों में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखें.
स्वास्थ्य: सेहत के लिहाज से आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. पैरों में दर्द, सूजन या थकान की समस्या आपको दिन भर परेशान कर सकती है, इसलिए काम के बीच-बीच में आराम जरूर करें. खान-पान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें और बाहर के खुले हुए खाद्य पदार्थों से परहेज करें.
सावधानी: कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से बहस करने से बचें, संयम बनाए रखें.
उपाय: भगवान सूर्य को सूर्योदय होते ही पूजा – अर्चना करे .
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 5
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- पंचांग 1 मार्च 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि उपरांत चतुर्दशी, जानें शुभ-अशुभ समय
Also Read:- साप्ताहिक राशिफल 1-7 मार्च 2026: जानें इस सप्ताह किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




