पटना बना आम का शहर, रोज 450 टन खपत और करोड़ों का कारोबार

Updated:
विज्ञापन
Patna News

सांकेतिक तस्वीर

Patna News: राजधानी पटना में इन दिनों आम का सीजन पूरे शबाब पर है. शहर की मंडियों और बाजारों में रोजाना करीब 450 टन आम की आवक और खपत हो रही है.

विज्ञापन

Patna News: (सुबोध कुमार नंदन की रिपोर्ट)
राजधानी पटना इन दिनों आम की मिठास से सराबोर है. फलों के राजा आम की भरपूर आवक के चलते बाजार समिति से लेकर मीठापुर मंडी और मोहल्लों की गलियों तक आम की बहार देखने को मिल रही है. आम के कारोबार ने ऐसी रफ्तार पकड़ी है कि केवल पटना में प्रतिदिन 2.5 से 3 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हो रहा है.

रोजाना 220 से 230 पिकअप आम पहुंच रहे पटना

पटना फ्रूट एंड वेजिटेबल एसोसिएशन के अध्यक्ष शशिकांत प्रसाद के अनुसार, राजधानी की मंडियों में प्रतिदिन 220 से 230 पिकअप आम पहुंच रहे हैं. एक पिकअप में औसतन दो टन आम लदा होता है. इस तरह हर दिन 440 से 460 टन आम पटना की मंडियों में पहुंच रहा है.

उन्होंने बताया कि बाजार समिति में प्रतिदिन करीब 200 पिकअप और मीठापुर मंडी में 20 से 30 पिकअप आम की आवक हो रही है. अधिकांश आम उसी दिन थोक और खुदरा बाजारों में खप जा रहे हैं.

बिहार समेत झारखंड और ओडिशा से पहुंच रहा आम

पटना की मंडियों में आम की खेप बिहार के भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा और पूर्णिया जैसे जिलों से पहुंच रही है. इसके अलावा झारखंड और ओडिशा से भी बड़ी मात्रा में आम की आपूर्ति हो रही है. किसानों और व्यापारियों के वाहन सुबह से ही मंडियों में पहुंचने लगते हैं.

मालदह आम की सबसे अधिक मांग

व्यापारियों के अनुसार, ग्राहकों की पहली पसंद मालदह आम बना हुआ है. बाजार में आने वाले लगभग 90 प्रतिशत ग्राहक मालदह आम की ही मांग कर रहे हैं. स्वाद और गुणवत्ता के कारण इसकी लोकप्रियता लगातार बनी हुई है.

खुदरा बाजार में 120 रुपये किलो तक पहुंचा मालदह

मंडी में आम की कीमत 30 से 70 रुपये प्रति किलो के बीच है, जबकि खुदरा बाजार में अच्छी गुणवत्ता वाला मालदह आम 100 से 120 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है. वहीं सामान्य किस्म के आम 40 से 60 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध हैं. कारोबारियों का कहना है कि अगले कुछ सप्ताह तक आम की आवक और कारोबार इसी तरह जारी रहने की संभावना है.

ALSO READ: बिहार में भूजल संरक्षण की नई पहल, इंजेक्शन वेल परियोजना की तैयारी; हरित आवरण 15.5 प्रतिशत तक पहुंचा

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन