Bihar School Closed: पटना-खगड़िया-वैशाली समेत कई जिलों में 100 से ज्यादा स्कूल बंद, गंगा के उफान से बिगड़े हालात
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 07 Aug 2025 1:39 PM
School Closed Due to Heavy Rain
Bihar School Closed: बिहार में गंगा के बढ़ते जलस्तर ने हालात को गंभीर बना दिया है. पटना, मुंगेर, खगड़िया और वैशाली समेत कई जिलों में बाढ़ का पानी घरों से लेकर स्कूल परिसरों तक पहुंच चुका है. हालात को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन 100 से ज्यादा स्कूलों को बंद कर दिया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई पर बड़ा असर पड़ा है.
Bihar School Closed: बिहार में गंगा का उफान इस बार न सिर्फ घरों और सड़कों को निगल रहा है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को भी गहरे संकट में डाल रहा है. पटना, मुंगेर, बक्सर, खगड़िया और वैशाली सहित कई जिलों में बाढ़ के कारण 100 से अधिक स्कूलों को बंद करना पड़ा है, जिससे हजारों छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई है.
गंगा का उफान बना संकट
मुंगेर में गंगा खतरे के निशान 39.33 मीटर को पार करते हुए 39.34 मीटर पर बह रही है. बरियारपुर रेलवे स्टेशन के पास कृष्णा नगर में गंगा का पानी 80 से अधिक घरों में घुस गया है. सड़क पर करीब 2 फीट तक पानी भर गया है. हालात इस कदर गंभीर हैं कि प्रशासन को स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लेना पड़ा.
खगड़िया और वैशाली में हालात गंभीर
खगड़िया जिले में बाढ़ का पानी स्कूल परिसरों तक पहुंच गया है, जिससे जिला प्रशासन ने 14 अगस्त तक 32 स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है. वहीं, वैशाली के राघोपुर प्रखंड में स्थिति और भी विकट है. यहां 80 स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है.
ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में बाढ़ का पानी घुसने के कारण वहां की बिल्डिंग और फर्नीचर भी खराब हो रहे हैं. साथ ही बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल संचालन संभव नहीं है.
पटना और बेगूसराय में भी खतरा
राजधानी पटना के महावीर घाट और भद्र घाट में गंगा का पानी सर्विस लेन तक पहुंच गया है, जिससे आसपास के इलाकों में आवाजाही मुश्किल हो गई है. हालात को देखते हुए स्कूलों को अलर्ट पर रखा गया है. बेगूसराय में भी बाढ़ का पानी कई इलाकों तक पहुंच चुका है.
बच्चों की पढ़ाई पर पड़ा असर
स्कूल बंद होने से हजारों बच्चों की पढ़ाई ठप हो गई है. कई स्कूलों में मिड-डे मील योजना भी प्रभावित हुई है. अभिभावकों का कहना है कि न केवल शिक्षा रुक रही है, बल्कि बच्चों की दिनचर्या और मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है.
प्रशासन की तैयारी और राहत कार्य
प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित स्कूलों के स्थान पर ऑनलाइन या वैकल्पिक शिक्षा व्यवस्था की कोई व्यवस्था फिलहाल नहीं की गई है. हालांकि राहत और बचाव कार्य जारी हैं. स्थानीय प्रशासन ने नावों की व्यवस्था की है, लेकिन स्कूल तक पहुंचना अभी भी एक चुनौती बना हुआ है.
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने 7 से 9 अगस्त के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










