Patna DM के आदेशों की उड़ रही धज्जियां, मनमानी से सड़क हादसे और जाम से लोग परेशान
Patna DM: स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि ओवरब्रिज के दक्षिण छोर पर स्थित गोलंबर पर दिन में तो पुलिस तैनात रहती है, लेकिन शाम होते ही ड्यूटी खत्म हो जाती है. इसके बाद ट्रैफिक नियंत्रण का कोई प्रबंध नहीं होता, जिससे भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही शुरू हो जाती है और जाम की स्थिति बन जाती है.
Patna DM, मोनु कुमार मिश्रा, बिहटा: पटना जिला प्रशासन द्वारा भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने और सड़क दुर्घटनाओं की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से हाल ही में एक वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया था. आदेश के अनुसार, हिंदुस्तान पेट्रोलियम की टैंकर गाड़ियों और बालू लदे भारी वाहनों को सिकरिया मोड़ के रास्ते बिहटा भेजने का निर्देश दिया गया था, ताकि डॉ. ललित मोहन शर्मा गोलंबर और रेलवे ओवरब्रिज के पास लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिल सके. लेकिन जिला प्रशासन के इन निर्देशों की खुलेआम अनदेखी हो रही है. टैंकर और अन्य भारी वाहन अब भी पुराने रूट राघोपुर तिनमुहानी से होकर गुजर रहे हैं, जिससे इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है.
हादसे के बाद भड़का जन आक्रोश
मंगलवार को इसी लापरवाही का नतीजा एक दर्दनाक सड़क हादसे के रूप में सामने आया, जब हिंदुस्तान पेट्रोलियम के एक टैंकर की चपेट में आकर राघोपुर निवासी 30 वर्षीय आर्किटेक्ट युवती की मौके पर ही मौत हो गई. युवती गुजरात से पढ़ाई कर हाल ही में नौकरी की तलाश में घर आई थी. घटना में उसका मौसेरा भाई भी गंभीर रूप से घायल हुआ है. इस हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया. गुस्साए लोगों ने बुधवार की सुबह राघोपुर में टैंकर गाड़ियों को रोक कर हंगामा किया और जिला प्रशासन के आदेशों की अनदेखी पर सवाल खड़े किए.
शाम ढलते ही राघोपुर से बिहटा चौक तक हो जाता है जाम
प्रदर्शन के कारण राघोपुर तिनमुहानी से लेकर बिहटा चौक तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. इस कारण स्कूल जाने वाले बच्चे, ऑफिस कर्मचारी और मरीज जाम में फंसे रहे. लोगों का कहना था कि अगर समय रहते जिला प्रशासन के आदेशों का पालन होता तो हादसे टाले जा सकते थे.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
लोगों की मांग सख्त कार्रवाई और निगरानी हो
लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि डीएम के आदेशों का सख्ती से पालन करवाया जाए. साथ ही, ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पुलिस की शिफ्ट में नियमित तैनाती हो और पुराने मार्ग से भारी वाहनों के परिचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए.
बिहटा-बिक्रम स्टेट हाईवे पर सड़क पर बालू का बिखराव और किनारे अतिक्रमण से दुर्घटनाएं बढ़ रही है. बिहटा चौक से राघोपुर तक सड़क संकरी हो गई है. बालू लदे ट्रकों और दुकानों के कारण जाम व हादसे आम हो गए हैं. प्रशासनिक कार्रवाई की जरूरत है.
इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहार के इन जिलों के लोगों को झेलना होगा मौसम का डबल मार, अगले 48 घंटे के लिए IMD का ऑरेंज और येलो अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










