Bihar Rain Alert: बिहार के इन जिलों के लोगों को झेलना होगा मौसम का डबल मार, अगले 48 घंटे के लिए IMD का ऑरेंज और येलो अलर्ट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 12 Jun 2025 2:44 PM

विज्ञापन

Bihar Weather (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Rain Alert: बिहार को लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि 14 और 15 जून को राज्य के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. यहां के कई जिलों में ऑरेंज और कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: भीषण गर्मी की मार झेल रहे बिहार के लोगों को इससे राहत मिल सकती है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी 14 जून से 15 जून तक बिहार के कई जिलों में खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है. यह चेतावनी वज्रपात, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए दी गई है. मौसम विभाग ने खराब मौसम को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

बिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के उत्तर और पूर्वी हिस्सों के 14 जिलों को ऑरेंज अलर्ट में रखा है. यहां मौसम की स्थिति अधिक गंभीर हो सकती है. इन जिलों में तेज गर्जना, बिजली गिरने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. जिन ज़िलों में अलर्ट जारी हुआ है उनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, दरभंगा और मधुबनी शामिल हैं.

बिहार के इन जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन ज़िलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है. येलो अलर्ट वाले जिलों में पटना, गया, नालंदा, वैशाली, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, नवादा, बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, शेखपुरा, जहानाबाद, अरवल, सारण, सिवान, गोपालगंज, बक्सर और कैमूर शामिल हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मौसम विभाग ने दी एहतियात बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने ऐसे मौसम के दौरान आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. वज्रपात की स्थिति में खुले में न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें. खेतों में काम करने वाले किसानों को विशेष रूप से सतर्क रहने सलाह दी गई है. लोगों से अपील की गई है कि बिजली चमकने के दौरान पेड़ों के नीचे या ऊंचे स्थानों पर खड़े न हों और मौसम से जुड़ी हर जानकारी पर नजर रखें.

बिहार में मानसून के आगमन से पहले मौसम की यह चेतावनी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. ऐसे में लोगों को चाहिए कि वे मौसम विभाग की सलाह को गंभीरता से लें और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयार रहें.

इसे भी पढ़ें: बिहार की राजनीति में हरियाणा के सीएम की एंट्री, 6 जुलाई को पटना में बड़ी सभा में होंगे शामिल

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन