Patna Crime: पटना के चंबलघाटी में फायरिंग, जामुनी गली में पार्षद के भाई पर हमला

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Bihar Crime News

पटना मे मर्डर

Patna Crime: राजधानी पटना के पिरबहोर थाना क्षेत्र के चंबल घाटी में सोमवार की सुबह फायरिंग की वारदात हुई है. जामुनी गली में हुई इस फायरिंग में पार्षद के भाई बाल बाल बचे हैं.

विज्ञापन

Patna Crime: पटना. बिहार की राजधानी पटना के पिरबहोर थाना क्षेत्र के चंबल घाटी जामुनी गली में पार्षद के भाई अनिल यादव पर जानलेवा हमला हुआ है. अनिल यादव पर यह हमला तब हुआ जब वो एक अंतिम संस्कार से लौट रहे थे. बाइक सवार अपराधियों ने आधा दर्जन गोलियां बरसाईं है. पुलिस ने घटना स्थल से 4 खोखा 1 जिंदा कारतूस बरामद किया है.

जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार बाइक सवार अपराधियों ने आधा दर्जन गोलियां बरसाईं है. पुलिस ने घटना स्थल से 4 खोखा 1 जिंदा कारतूस बरामद किया है. वहीं गोलीबारी की घटना के बाद से मौके पर अफरातफरी का माहौल बना गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. अनिल यादव पर फायरिंग क्यों की गयी इसको लेकर अब तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आयी है.

Also Read: Bihar: भागलपुर की महिला फुटबॉलरों के इस गांव का होगा विकास, बनेगा स्टेडियम व मल्टीपर्पस हॉल

एक दिन पहले भी हुई थी पटना में फयरिंग

एक दिन पहले ही पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र के जल्ला रोड में एक प्रॉपर्टी डीलर अरुण कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. अरुण को अपराधियों ने उनके सीने, सिर और गर्दन में कई गोलियां मारी थी. अपराधियों की ओर से करीब 6 से 7 राउंड फायरिंग की गई थी. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अरुण कुमार की मौत हो चुकी थी. पुलिस के मुताबिक जमीन विवाद की वजह से ही इस हत्या को अंजाम दिया गया है.

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन