Patna Crime: पटना में सरेआम दर्जनों राउंड फायरिंग कर भाग गये अपराधी, अब खोखा बटोर रही पुलिस

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Patna Crime

Patna Crime

Patna Crime: स्थानीय लोगों का कहना है कि राजनीतिक पार्टी के उस नेता ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मिलकर इस वारदाता को अंजाम दिया है. स्थानीय लोगों का दावा है कि आसपास लगे सीसीटीवी में राजनेता और उसके समर्थकों के चेहरे दिख रहे हैं.

विज्ञापन

Patna Crime: पटना. बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने सरेआम दर्जनों राउंड फायरिंग की है. गोलियों की तड़तड़ाहट से राजधानी का लालजी टोला इलाका थर्राया उठा. इस फायरिंग में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है. फायरिंग की सूचना पाकर पहुंची पटना पुलिस मौका ए वारदात से खोखा बटोर रही है. इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है. पुलिस तहकीकात की बात कह रही है.इलाके में दहशत का माहौल है.

एक नेता का नाम आ रहा सामने

जानकारी के अनुसार पटना के लालजी टोला इलाके में मंगलवार की दोपहर बाद अपराधियों ने एक के बाद एक फायरिंग की. दर्जन राउंड फायरिंग के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है. फायरिंग करने का आरोप एक राजनीतिक पार्टी के नेता पर लगाया जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि राजनीतिक पार्टी के उस नेता ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मिलकर इस वारदाता को अंजाम दिया है. स्थानीय लोगों का दावा है कि आसपास लगे सीसीटीवी में राजनेता और उसके समर्थकों के चेहरे दिख रहे हैं.

घायल व्यक्ति का चल रहा इलाज

इस मामले में पुलिस अभी कुछ भी बताने से इनकार कर रही है. पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों ने देवी स्थान के पास गोली चलाई है. इस फायरिंग में
बृज भूषण नाम के एक व्यक्ति के हाथ में गोली लगी है. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने घटनास्थल से आठ राउंड खोखा बरामद किया है. पुलिस का कहना है कि देसी कट्टा से फायरिंग किया गया. घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरा को भी तोड़ा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी का भरोसा दे रही है.

Also Read: बिहार में मठ-मंदिरों की जमीन का रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन, हटेगा अतिक्रमण

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन