पटना एयरपोर्ट के रनवे विस्तार के लिए कमेटी गठित, जानिए कब होगी पहली बैठक
Published by : Preeti Dayal Updated At : 31 Mar 2026 9:07 AM
पटना एयरपोर्ट, फोटो- एक्स (सांकेतिक तस्वीर)
Patna Airport: पटना एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार किया जाना है. इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से एक कमेटी गठित की गई है. इसमें पटना के चिड़ियाघर के डायरेक्टर और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मुख्य वन संरक्षक भी शामिल हैं.
Patna Airport: पटना एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई 2072.64 से बढ़कर 3657.6 मीटर होने वाली है. इसे लेकर केंद्र सरकार ने एक कमेटी गठित की है. यह कमेटी ही रनवे विस्तार को लेकर सभी काम देखेगी. सिविल विमानन विभाग की ओर से इस कमेटी के सदस्य के रूप में दो नाम चिड़ियाघर के डायरेक्टर और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मुख्य वन संरक्षक के भेजे गए थे.
कब होगी कमेटी की पहली बैठक?
जानकारी के मुताबिक, इस कमेटी की पहली बैठक अप्रैल महीने में होगी. इस बैठक में रनवे के विस्तार के लिए जमीन अधिग्रहण, चिड़ियाघर को नुकसान या फिर फायदे को लेकर आकलन किया जाएगा. इतना ही नहीं, इसके लिए पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में 20 सदस्यीय कमेटी बनी है. इस कमेटी में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारी भी शामिल हैं.
जू के इतनी जमीन की पड़ेगी जरूरत
पटना एयरपोर्ट के रनवे के विस्तार के लिए चिड़ियाघर के जमीन की बात की जाए तो, रनवे को पूरब दिशा की ओर विस्तार करना है. इस हिस्से में लगभग 500 मीटर रनवे को आगे ले जाना है. ऐसे में पटना जू के करीब 15 एकड़ जमीन की जरूरत होगी. अधिकारियों के मुताबिक, जू के गेट नंबर दो के पहले तक का हिस्सा रनवे विस्तार के दायरे में आ रहा है. एयरपोर्ट के बाउंड्री से लेकर पीरअली पथ और जू के करीब तीन सौ मीटर जमीन के विस्तारीकरण में जरूरत पड़ेगी.
घंटाघर की लंबाई भी हो सकती है छोटी
जू के अलावा सचिवालय के घंटाघर को भी छोटा करने का प्रस्ताव था. एयरपोर्ट प्रशासन ने घंटा घर की ऊंचाई अधिक होने के कारण विमानों के लैंडिंग में परेशानी बताया था. फिलहाल, घंटाघर की लंबाई 49.5 मीटर है. जानकारी के मुताबिक, विमानों को तीन की बजाय साढ़े तीन डिग्री पर लैंडिंग करना पड़ रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार नहीं है. ऐसे में घंटाघर की लंबाई 17.5 मीटर कम करने की जरूरत पड़ सकती है, ताकि विमानों की लैंडिंग रनवे पर आसानी से हो सके.
Also Read: पटना में LPG सिलेंडर के लिए जमकर हंगामा, NH किया जाम, नंबर आने पर भी नहीं हो रही डिलीवरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










