पटना में आधार कार्ड अपडेट कराना हुआ आसान, नए साल से बांकीपुर डाकघर में सुबह 8 से रात 8 तक मिलेगी सुविधा

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 06 Dec 2025 10:28 AM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Patna News: पटना में आधार कार्ड अपडेट से जुड़ी परेशानियां अब कम होंगी. नए साल से बांकीपुर डाकघर सुबह 8 से रात 8 बजे तक लगातार सेवा देगा. बढ़ती भीड़ और मांग को देखते हुए डाक विभाग ने सुविधाओं का विस्तार किया है. इससे लोगों को तेज और आसान सेवाएं मिल सकेंगी.

विज्ञापन

Patna News: पटना के बांकीपुर डाकघर में नये साल से आधार सेवाओं को बड़ा विस्तार मिलने जा रहा है. आम लोगों की बढ़ती भीड़ और परेशानियों को देखते हुए डाक विभाग इसकी तैयारी में जुटा है. जानकारी के अनुसार एक जनवरी से यहां सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक आधार-संबंधित सभी कार्य उपलब्ध होंगे.

डाक विभाग के अनुसार, आधार कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) से 18 चयनित कर्मचारियों को यूजर आइडी जारी करने का अनुरोध भेजा गया है. कर्मचारियों के चयन की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है.

पटना जीपीओ के बाद बांकीपुर सबसे व्यस्त केंद्र

जानकारी के मुताबिक, पटना जीपीओ के बाद दूर-दराज के जिलों से आने वाले लोग अब बांकीपुर डाकघर का रुख कर रहे हैं. यहां प्रतिदिन 250 से अधिक लोग आधार कार्य कराने पहुंचते हैं. किसी दिन तो यह आंकड़ा 300 को पार कर जा रहा है. राहत की बात यह है कि अधिकारी देर शाम तक मौजूद रहते हैं और किसी को निराश नहीं लौटना पड़ता.

वर्तमान में डाकघर में 10 आधार काउंटर संचालित हैं, जिनके माध्यम से प्रतिदिन करीब 220 लोगों के कार्य पूरे किये जा रहे हैं. इसके अलावा, 25-30 लोग फॉर्म जमा करने के बाद इंतजार नहीं करते और अन्य कार्यों में चले जाते हैं, जिससे उनकी बारी छूट जाती है.

सुविधाओं का विस्तार

लंबी प्रतीक्षा के बावजूद लोगों को सुविधा देने के लिए डाकघर में बड़े स्क्रीन वाली टीवी, पर्याप्त कुर्सियां, पीने के पानी की व्यवस्था उपलब्ध करायी गयी है.

मोबाइल नंबर अपडेशन के लिए अलग व्यवस्था

मोबाइल नंबर अपडेट कराने वालों की सुविधा के लिए चार पोस्टमैन अलग से तैनात किये गये हैं. यह सेवा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक उपलब्ध है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि डाक विभाग के पास सिस्टम और संसाधनों की कोई कमी नहीं है. केवल यूडीआइडीएआइ के सहयोग से कार्य और तेजी से आगे बढ़ेगा.

इसे भी पढ़ें: पटना एयर रूट पर हाहाकार, दिल्ली तक का किराया लंदन से भी हुआ महंगा, कब होगा सब ठीक?

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन