Patna: सदीसोपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन अचानक बंद होने से रेलयात्री हुए परेशान, 60 मिनट तक ट्रेन को रोक कर किया हंगामा

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 15 Feb 2025 2:37 PM

विज्ञापन

हंगामा करते यात्री

Patna Passenger Train: लोगों ने रेल प्रशासन से कहा कि लोकल ट्रेन को बढ़ाया जाए ताकि रेलवे यात्रियों को आने जाने में परेशानी ना हो. थानाध्यक्ष राजकुमार पांडे ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली की सदीसोपुर स्टेशन पर यात्रियों ने अपनी मांगों को लेकर ट्रेन को रोक दिया है. काफी समझाने के बाद ट्रेन को पटना के लिए रवाना किया गया. फिलहाल सबकुछ शांत है.

विज्ञापन

Patna Passenger Train, मोनु कुमार मिश्रा,बिहटा: दानापुर रेल मंडल के सदीसोपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह सुबह रेल यात्रियों आक्रोशित हो गए और हंगामा करते हुए ट्रेन को बाधित कर दिया. ट्रेनों के बाधित होने के कारण CBSE बोर्ड परीक्षा का एग्जाम देने जा रहे कई छात्र-छात्राओं को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा. घटना की जानकारी मिलने के बाद रेल पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पहुंच आक्रोशित यात्रियों को समझा बुझा कर करीब एक घंटा बाद ट्रेन को पटना के लिए रवाना किया गया.

यात्री हो रहे परेशान

दानापुर रेल मंडल के सदीसोपुर रेलवे स्टेशन पर पूर्व से पटना आरा पैसेंजर जिसकी ट्रेन संख्या 63214 है. जो बीते चार दिनों से अचानक बंद होने से पटना जाने में यात्री को काफी परेशानी हो रही थी जिसे लेकर यात्री आक्रोशित थे. उनलोगो का यह भी कहना था की कोरोना काल में छोटे स्टेशन और हाल्ट पर बंद किये गए कई ट्रेनों को अपनी तक स्टॉपीज़ नहीं दी गई. जिसे लेकर आये दिन आस पास के हजारों यात्रियों को काफ़ी परेशानी होती है.

कई एक्सप्रेस ट्रेन घंटो खड़ी रही

इस सब बातों को लेकर शनिवार सुबह करीब 8 बजे में जब पटना-बक्सर पैसेंजर ट्रेन गाड़ी संख्या 63262 सदीसोपुर स्टेशन पहुंची तो ट्रेन में यात्रियों की काफी भीड़ हो गई.जिसके बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और ट्रेन को करीब 1 घंटे तक सदिसोपुर स्टेशन पर रोक कर रखा. इधर स्टेशन पर ट्रेन बाधित रहने के कारण के बिहटा स्टेशन और आरा स्टेशन पर कई एक्सप्रेस ट्रेन घंटो खड़ी रही.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

लोगों को समझाने के बार ट्रेन को किया गया रवाना

ट्रेन में लटक कर जाने को मजबूर स्थानीय महिला रेल यात्री सविता देवी ने बताया कि सदीसोपुर स्टेशन पर रुकने वाली सुबह में फिलहाल एक लोकल ट्रेन है, जिससे पटना आने जाने में काफी समस्या हो रही है. आज मेरी बेटी का परीक्षा था. भीड़ भाड़ और ट्रेन में बाधित होने के कारण परीक्षा ड्यूटी छूट गई. पहले सुबह में एक और लोकल ट्रेन चलती थी, लेकिन वह अचानक रेलवे प्रशासन के द्वारा बंद कर दी गई. जिस कारण से इस ट्रेन में भीड़ बढ़ने के कारण लोगों को ट्रेन में लटक कर जाना पड़ता है. मज़बूरी में लटक कर किसी तरह आने जाने के कारण पूर्व में कई ट्रेन हादसे में लोगों की मौत हो हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें: Patna News : फुलवारी व बिहटा में नो एंट्री लगी, तो ग्रामीण क्षेत्रों में जाम से परेशानी बढ़ी

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन