तेजस्वी यादव की मांग पर इंडी गठबंधन में घमासान, नेता बोले- सिर्फ इलेक्शन के लिए की जा रही राजनीति
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 03 Mar 2025 6:51 PM

Tejashwi Yadav: पप्पू यादव ने उच्च न्यायालय और सुप्रीम कोर्ट से अपील की कि चुनावों से पहले जो मुफ्त की योजनाओं की मार्केटिंग की जा रही है, उस पर रोक लगनी चाहिए. इससे लोकतंत्र कमजोर होता है और केवल लोकलुभावन बातें सामने आती हैं, जबकि असली मुद्दे पीछे रह जाते हैं.
Tejashwi Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने हाल ही में बिहार में सामाजिक पेंशन बढ़ाने की मांग की थी, जिस पर बिहार के इंडी गठबंधन के नेता पप्पू यादव ने हमला बोला है. पप्पू यादव ने कहा, “जब ये लोग सरकार में थे, तो सामाजिक पेंशन बढ़ाने की बात क्यों नहीं उठाई? जब ये लोग सत्ता में थे और किंग मेकर की भूमिका निभा रहे थे, तब उन्हें सामाजिक पेंशन और जाति जनगणना जैसे मुद्दों की याद नहीं आई. अब, चुनाव के समय ये मुद्दे क्यों उठ रहे हैं?” उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ऐसी बातों का उठाना सिर्फ राजनीति है और इसमें कोई वास्तविकता नहीं है.
तेजस्वी यादव पर उठाये सवाल
पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव से सवाल किया कि वह भ्रष्टाचार और अफसरशाही के मुद्दों पर क्यों चुप हैं, जबकि राज्य में हत्याएं हो रही हैं. उन्होंने राज्य में छपरा के एक गांव में पुलिस द्वारा महिलाओं की पिटाई और उन्हें जेल भेजे जाने का मुद्दा भी उठाया. पप्पू यादव ने कहा कि ये महत्वपूर्ण मुद्दे हैं, लेकिन कोई इन पर चर्चा नहीं कर रहा है. उन्होंने तेजस्वी यादव से अपील की कि उन्हें बिहार में बढ़ती हत्याओं, खराब कानून-व्यवस्था और किसानों के मुद्दों पर भी चर्चा करनी चाहिए.
पप्पू यादव बोले- कानून व्यवस्था पर चर्चा नहीं हो रहा
पप्पू यादव ने यह भी कहा कि बिहार का बजट जारी होने के बाद राज्य के लोगों पर कर्ज का बोझ बढ़ गया है. उन्होंने कहा कि देश में करीब 91 लाख करोड़ रुपये शेयर बाजार में डूब गए, और फरवरी महीने में ही लगभग 40 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. भारत में आम जनता की हालत बहुत खराब हो चुकी है और सरकार बजट को लेकर केवल सब्जबाग दिखा रही है. पप्पू यादव ने विपक्ष के नेताओं से अपील की कि बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) पर कोई चर्चा नहीं होने देनी चाहिए और सदन को पूरी तरह से ठप कर देना चाहिए. उनका कहना था कि बच्चों के रोजगार के मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए, लेकिन राज्य में लगातार हो रही हत्याओं और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कोई बात नहीं कर रहा है.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: तेलंगाना टनल में फंसे संतोष साहू के गांव से ग्राउंड रिपोर्ट : पत्नी बोली- उनके सिवा कमाने वाला कोई नहीं
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Child Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए