कैंपस : जिले से चयनित 518 में 257 स्कूलों ने ही पीएमश्री योजना का लाभ लेने को किया आवेदन
Updated at : 03 Aug 2024 7:17 PM (IST)
विज्ञापन

भारत सरकार की ओर से पटना जिले से 581 सरकारी स्कूलों का चयन पीएमश्री योजना के तहत विकसित करने का निर्णय लिया गया है
विज्ञापन
डीइओ ने स्कूल के प्रधान व बीइओ पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का दिया निर्देश
संवाददाता, पटना
भारत सरकार की ओर से पटना जिले से 581 सरकारी स्कूलों का चयन पीएमश्री योजना के तहत विकसित करने का निर्णय लिया गया है. चयनित स्कूलों को ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त तक उपलब्ध कराना है. अब तक जिले के 581 स्कूलों में मात्र 257 स्कूलों ने ही आवेदन किया है. चयनित स्कूलों में 324 स्कूल आवेदन करने में सुस्ती बरत रहे हैं. स्कूलों की लेट लतीफी पर जिला शिक्षा कार्यालय ने सख्त रुख अपनाया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने संबंधित स्कूलों के प्रधान और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि 10 अगस्त तक चयनित स्कूल आवेदन नहीं करते हैं, तो उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी. स्कूलों को आवेदन में उपलब्ध बेंच-डेस्क की जानकारी, स्कूल के कमरे, भवन, पानी की व्यवस्था, प्रयोगशाला, पुस्तकालय स्कूल के मैदान, स्कूल और जिला स्तर पर खेलने वाले बच्चों की संख्या व नाम, बच्चों के नवाचार, शिक्षकों की संख्या आदि की पूरी जानकारी आवेदन में देना अनिवार्य है. जिन स्कूलों को पीएमश्री योजना में शामिल किया गया है, उनको भारत सरकार द्वारा अनुदान उपलब्ध कराया जायेगा. इन स्कूलों को पीएमश्री केंद्रीय विद्यालयों की तरह विकसित किया जायेगा. इसके साथ ही जिन 581 सरकारी स्कूलों को इस योजना का लाभ मिलेगा, उनके नाम के आगे पीएमश्री जोड़ दिया जायेगा. स्कूलों द्वारा आवेदन करने के बाद इसकी जांच जिला स्तर पर की जायेगी और उक्त सूची को संबंधित विभाग में भेज दिया जायेगा. 20 अगस्त को चयनित स्कूलों की सूची जारी की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




