””एक भारत-श्रेष्ठ भारत”” एकता के सूत्र में बांधता है

Updated:
विज्ञापन
””एक भारत-श्रेष्ठ भारत”” एकता के सूत्र में बांधता है

प्रदेश भाजपा कार्यालय में मंगलवार को एक भारत, श्रेष्ठ भारत विषयक कार्यशाला की गयी

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

प्रदेश भाजपा कार्यालय में मंगलवार को एक भारत, श्रेष्ठ भारत विषयक कार्यशाला की गयी. यह कार्यक्रम देश की सांस्कृतिक विविधता में एकता और संगठनात्मक समरसता को समर्पित रहा.कार्यशाला का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, दुष्यंत गौतम और प्रदेश अध्यक्ष डा दिलीप जायसवाल ने किया.

प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि ””एक भारत-श्रेष्ठ भारत”” के आधार पर केंद्र सरकार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एक लक्ष्य ””एक भारत, श्रेष्ठ भारत”” को लेकर आगे बढ़ रहे हैं. राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कहा कि ””एक भारत, श्रेष्ठ भारत”” देश के एकता के सूत्र को और मजबूत करता है. उन्होंने कहा कि यह मूलमंत्र है जो आज हमें एकता के सूत्र में बांधता है. भाजपा सशक्त भारत का आधार बन चुकी है. जब हम सशक्त होंगे तभी श्रेष्ठ होंगे.राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि बीते 10 वर्षों में देश में सुशासन के नये मॉडल ने भेदभाव की गुंजाइश समाप्त की है. कार्यशाला में दीपक प्रकाश, नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, भीखूभाई दलसानिया, मिथिलेश तिवारी, संतोष सिंह सहित कई सांसद, मंत्री, विधायक व पदाधिकारी थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन