Nowcast Bihar: बिहार के इन 5 जिलों में अगले 3 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 04 Jun 2025 2:19 PM
Nowcast Bihar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक चेतवानी जारी करते हुए बिहार के 5 जिलों में अगले 3 घंटे के दौरान बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है. ऐसे मौसम में लोगों को सरत्क रहने को कहा गया है.
Nowcast Bihar: बिहार के 5 जिलों में अगले 3 घंटे के दौरान तेज हवा चलने के साथ-साथ बारिश और मेघगर्जन की चेतवानी जारी की गई है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक चेतवानी जारी करते हुए बिहार के गया, नवादा, नालंदा, वैशाली और जहानाबाद में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने के साथ बारिश और वज्रपात की चेतवानी जारी की है.

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम
बिहार में 5 जून को गर्मी, उमस और आंधी-बारिश के मिला जुला असर देखने को मिलेगा. राज्य के कई जिलों में लू और चिलचिलाती धूप का असर रहेगा और कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी जताई जा रही है.
तापमान और लू की स्थिति
बिहार के प्रमुख शहरों में तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा. पटना, गया, और मुजफ्फरपुर जैसे शहरों में अधिकतम तापमान 35°C से 36°C के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 26°C से 28°C के आसपास रहेगा. गया और औरंगाबाद में लू चलने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक के बीच धूप में बाहर निकलने से बचें क्योंकि इस समय गर्म हवाओं का असर अधिक हो सकता है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पूर्वी जिलों में राहत की उम्मीद
भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार और सहरसा जैसे पूर्वी जिलों में कुछ राहत मिलने के आसार हैं. यहां पर 5 जून को प्री-मानसून की गतिविधियों के चलते गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आने की संभावना है, जिससे स्थानीय लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.
इसे भी पढ़ें: बिहार में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई, एक साल में 1705 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड, 63 रद्द
मानसून की आहट
बिहार में मानसून पूरी तरह नहीं पहुंचा है, लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक 15 जून के आसपास बिहार में मानसून की एंट्री हो सकती है. फिलहाल 5 जून को जो हल्की बारिश होने की जो संभावना है, वह प्री-मानसून गतिविधियों का हिस्सा है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार बिहार में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है, जिससे किसानों को फायदा पहुंचेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










