ePaper

पीपीयू में अब केंद्रीयकृत होगी एडमिशन प्रक्रिया

Updated at : 04 Apr 2025 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
पीपीयू में अब केंद्रीयकृत होगी एडमिशन प्रक्रिया

पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में अगले सत्र से यूजी और पीजी में केंद्रीयकृत नामांकन होगा. स्पॉट राउंड में भी केंद्रीयकृत नामांकन होगा

विज्ञापन

यूजी व पीजी नामांकन में स्पॉट राउंड में भी यूनिवर्सिटी से होगा एडमिशन संवाददाता, पटना पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में अगले सत्र से यूजी और पीजी में केंद्रीयकृत नामांकन होगा. स्पॉट राउंड में भी केंद्रीयकृत नामांकन होगा. केंद्रीयकृत नामांकन पर सीनेट में मुहर लग गयी. कुलसचिव प्रो एनके झा ने सीनेट को बताया कि पीजी नामांकन में कई कॉलेजों से शिकायत मिली थी. इस पर सीनेट में भी बात रखी गयी थी. कई कॉलेजों में प्राचार्यों पर अनावश्यक दबाव भी बनाया जाता था. अब यह प्रक्रिया बंद हो जायेगी. इसी को ध्यान में रखकर नये सत्र से केंद्रीयकृत नामांकन का प्रस्ताव तैयार हो रहा है. इसमें मेधा सूची के आधार पर नामांकन होगा. इस बार स्नातकोत्तर में सीटों को बढ़ाने का प्रस्ताव भी सरकार के पास भेजा जायेगा. वर्तमान में यूजी कोर्स में एक लाख 20 हजार से अधिक सीटें हैं, पर पीजी में सिर्फ 8 हजार सीटें हैं. वोकेशनल कोर्स एग्जाम के आधार पर एडमिशन होगा. वोकेशनल कोर्स में निजी व सरकारी कॉलेजों में पांच हजार से अधिक सीटें निर्धारित हैं. .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन