2025 में फिर से नीतीश का संकल्प होगा साकार : उमेश

Updated at : 09 Mar 2025 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
2025 में फिर से नीतीश का संकल्प होगा साकार : उमेश

जदयू कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘नारी शक्ति सम्मेलन’ का आयोजन

विज्ञापन

जदयू कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘नारी शक्ति सम्मेलन’ का आयोजन संवाददाता, पटना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को जदयू महिला प्रकोष्ठ द्वारा ‘नारी शक्ति सम्मेलन’ का आयोजन पटना में जदयू प्रदेश मुख्यालय में किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सह प्रदेश प्रवक्ता डाॅ भारती मेहता ने की. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि एनडीए जिला सम्मेलनों में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों के मुकाबले अधिक दिखी. यह दर्शाता है कि 2025 में 225 और फिर से नीतीश का संकल्प निश्चित साकार होगा. परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि हमारे नेता की मौनक्रांति से महिलाएं सभी क्षेत्रों को सशक्त हुई हैं. नीतीश कुमार ने महिलाओं को दी ताकत जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सह प्रवक्ता डाॅ भारती मेहता ने कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं को ताकत देकर विकास की मुख्यधारा में शामिल किया है. हमारा बिहार लैंगिक समानता अगुआ बना है. पूर्व मंत्री सह जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डाॅ रंजू गीता ने कहा कि बिहार की आम आवाम की सेवा के लिए हमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों में प्रदेश की बागडोर देने का संकल्प लेना है. विधायक शालिनी मिश्रा ने कहा कि महिलाओं को असली आजादी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी. कार्यक्रम का संचालन पूजा एन शर्मा ने किया. ये रहे मौजूद: कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधायक मीना कामत, विधायक मनोरमा देवी, पूर्व राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन,अश्वमेध देवी, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन