Bihar New Deputy CM: क्या डिप्टी सीएम की कुर्सी पर बैठेगा LJP (R) का नेता? चिराग पासवान के इस करीबी का नाम सबसे आगे

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 19 Nov 2025 2:14 PM

विज्ञापन

चिराग पासवान और अरुण भारती की तस्वीर

Bihar New Deputy CM: बिहार में नई सरकार के गठन से पहले उपमुख्यमंत्री पद को लेकर सियासत तेज है. एलजेपी (रामविलास) से अरुण भारती का नाम चर्चा में है, जबकि BJP के दोनों मौजूदा डिप्टी सीएम भी रेस में बने हुए हैं. एनडीए की बड़ी जीत के बाद अब निगाहें 20 नवंबर के शपथ ग्रहण से पहले बनने वाले नए सत्ता समीकरणों पर टिकी हैं.

विज्ञापन

Bihar New Deputy CM: बिहार में नई सरकार के गठन से पहले सियासी हलचल चरम पर है. 20 नवंबर को मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी. लेकिन उससे पहले उपमुख्यमंत्री पद को लेकर राजनीतिक गलियारों में भारी चर्चाएं तेज हो गई हैं. एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नीतीश कुमार की नई टीम में कौन-कौन शामिल होंगे और डिप्टी सीएम की कुर्सी किसके पास जाएगी.

चिराग पासवान की पार्टी से डिप्टी सीएम?

सबसे ज्यादा चर्चा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कोटे से डिप्टी सीएम बनाने को लेकर है. सूत्रों के अनुसार एलजेपी (रामविलास) से सांसद अरुण भारती का नाम सबसे आगे चल रहा है. हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है.

वर्तमान सरकार में भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम हैं. यानी मौजूदा स्ट्रक्चर में दो उपमुख्यमंत्री भाजपा कोटे से हैं. अब देखना यह है कि एनडीए तीसरा डिप्टी सीएम बनाता है या मौजूदा व्यवस्था में बदलाव होता है.

अरुण भारती ने क्या कहा?

उपमुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा के बीच जब पत्रकारों ने अरुण भारती से सवाल पूछा तो उन्होंने बेहद संतुलित जवाब दिया. उन्होंने कहा- डिप्टी सीएम कौन होगा, यह फैसला एनडीए के बड़े नेता करेंगे. यह उनका विशेषाधिकार है. उन्हें फैसला लेने दीजिए. उन्होंने इस बयान से साफ कर दिया कि अंतिम निर्णय गठबंधन नेतृत्व के हाथों में है और वह संगठन की लाइन से ही चलेंगे.

गांधी मैदान पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा

मंगलवार रात अरुण भारती पटना के गांधी मैदान पहुंचे, जहां शपथ ग्रहण समारोह की भव्य तैयारी चल रही है. हालांकि उन्होंने सफाई दी कि वह किसी तरह का निरीक्षण करने नहीं, बल्कि इस बड़े आयोजन का हिस्सा बनने आए हैं. उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा- यह कोई निरीक्षण नहीं है. नई सरकार के इस महोत्सव में हम भी एक सहभागी हैं, जैसे मेला लगता है, उसी तरह यहां आए हैं.

Also Read: Bihar New Minister: नीतीश कैबिनेट में कौन-कौन बनेगा मंत्री? BJP-JDU के इन नेताओं का नाम सबसे आगे

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन