Bihar Tourism: होटल और पार्क बनाने वालों को नीतीश सरकार की बड़ी सौगात, मिलेगा 30% तक फाइनेंशियल सपोर्ट

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 22 Jan 2026 8:57 PM

विज्ञापन

AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर

Bihar Tourism: बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. राज्य के हर जिले में होटल, एम्यूजमेंट पार्क और पर्यटक सुविधाओं के विकास पर उद्यमियों को 30 प्रतिशत तक वित्तीय मदद दी जा रही है. सरकार का लक्ष्य है कि बिहार पर्यटकों की पसंदीदा जगह बने.

विज्ञापन

Bihar Tourism: बिहार सरकार पर्यटन को मजबूत करने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है. राज्य के हर जिले में स्टार रेटिंग वाले होटल, एम्यूजमेंट पार्क और पर्यटकों के लिए बेहतर रोडसाइड फैसिलिटी डेवलप की जाएंगी. इसके लिए टूरिज्म पॉलिसी के तहत निजी उद्यमियों को 30 प्रतिशत तक फाइनेंशियल सपोर्ट दिया जा रहा है. सरकार चाहती है कि पर्यटन के क्षेत्र में अधिक से अधिक निवेश हो और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलें.

यह बातें पर्यटन सचिव निलेश रामचंद्र देवरे ने कही. उन्होंने मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग के कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक के दौरान उद्यमियों (Entrepreneurs) को संबोधित किया. इस बैठक में बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़े कुल 21 उद्यमियों ने भाग लिया. पर्यटन सचिव ने सभी उद्यमियों से एक-एक कर बातचीत की और उनकी प्रस्तावित तथा चल रही परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की.

बैठक में पर्यटन सचिव ने क्या कहा?

बैठक के दौरान पर्यटन सचिव ने उन उद्यमियों से विशेष रूप से आग्रह किया, जिन्हें पर्यटन नीति के तहत प्रथम चरण की स्वीकृति मिल चुकी है. उन्होंने कहा कि ऐसे उद्यमी अब दूसरे चरण की वित्तीय स्वीकृति के लिए आवेदन करें. ताकि उनकी परियोजनाओं को समय पर पूरा किया जा सके और काम में किसी तरह की रुकावट न आए.

लोन पर क्या बोले निलेश रामचंद्र देवरे?

निलेश रामचंद्र देवरे ने बैंकों से लोन को लेकर आ रही परेशानियों पर भी ध्यान दिलाया. उन्होंने कहा कि अगर किसी भी उद्यमी को बैंक से लोन स्वीकृत होने में देरी हो रही है या अनावश्यक अड़चनें डाली जा रही हैं, तो इसकी जानकारी पर्यटन विभाग को दें. विभाग बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर लोन निर्गत कराने में पूरी मदद करेगा.

पर्यटन सचिव ने बताया कि विभाग का टारगेट है कि बिहार के हर जिले में पर्यटकों के लिए बुनियादी और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हों. इससे न केवल घरेलू बल्कि बाहरी पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी. उन्होंने उद्यमियों से अपील की कि वे पर्यटन नीति के तहत निवेश करने के लिए अपने इष्ट-मित्रों और परिचितों को भी मोटिवेट करें.

Also Read: छत्तीसगढ़ में स्पंज आयरन प्लांट में भीषण धमाका, बिहार के 6 मजदूरों की मौत, बाप-बेटे भी जिंदा जले

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन