बिहार में नई AC बस खरीदने पर मिलेगी 20 लाख की सब्सिडी, नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 25 Jun 2025 9:02 AM
सांकेतिक तस्वीर
Nitish Cabinet: बिहार सरकार ने अंतरराज्यीय परिवहन को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है. नई AC बस खरीदने पर निजी बस ऑपरेटरों को प्रति बस 20 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. नीतीश कैबिनेट ने इस योजना को मंजूरी देते हुए 150 बसों के लिए 30 करोड़ और प्रशासनिक खर्च के लिए 60 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं.
Nitish Cabinet: बिहार में परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हालिया कैबिनेट बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया कि अन्तरराज्यीय मार्गों पर चलने के लिए यदि कोई निजी बस ऑपरेटर नई एसी बस की खरीद करता है, तो राज्य सरकार उसे प्रति बस 20 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देगी. यह निर्णय राज्य के यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित यात्रा सुविधा देने के उद्देश्य से लिया गया है.
कैबिनेट द्वारा कुल 150 नई बसों के लिए 30 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि मंजूर की गई है. इसके अलावा योजना के सुचारू क्रियान्वयन और निगरानी के लिए 60 लाख रुपए अतिरिक्त प्रशासनिक खर्च की भी स्वीकृति दी गई है. यानी कुल मिलाकर राज्य सरकार इस योजना पर 30.60 करोड़ रुपए खर्च करेगी.
प्रदेश के लोगों को होगा फायदा
नीतीश सरकार का यह फैसला बिहार में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में निजी क्षेत्र के सहयोग से वातानुकूलित अन्तरराज्यीय बस सेवा शुरू करने की दिशा में एक ठोस पहल मानी जा रही है. इससे एक ओर जहां सार्वजनिक परिवहन को मजबूती मिलेगी, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के लोगों को गर्मी और भीड़-भाड़ से राहत मिलेगी.
इन बसों को बड़े शहरों में संचालित किया जाएगा
योजना का लाभ उन निजी बस संचालकों को मिलेगा जो पूरी तरह से नई और तकनीकी मानकों पर खरी AC बसों का अधिग्रहण करेंगे. इन बसों को विशेष रूप से बिहार से दिल्ली, कोलकाता, रांची, लखनऊ और अन्य बड़े शहरों के लिए संचालित किया जाएगा.
सरकार को उम्मीद है कि इस प्रोत्साहन के बाद बिहार के परिवहन क्षेत्र में निजी निवेश को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को बेहतर यात्रा अनुभव प्राप्त होगा. साथ ही, यह कदम राज्य की अर्थव्यवस्था और रोज़गार के अवसरों को भी गति देगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










