विज्ञान उत्सव में रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 24 फरवरी

Author Juhi smita
Updated:
विज्ञापन

पटना वीमेंस कॉलेज में 26 और 27 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय विज्ञान उत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना पटना वीमेंस कॉलेज में 26 और 27 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय विज्ञान उत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष के उत्सव का मुख्य विषय एआइ-पावर्ड साइंस फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट एंड विकसित भारत 2047 रखा गया है, जिसका उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) के माध्यम से विज्ञान और भविष्य के भारत के बीच सामंजस्य स्थापित करना है.रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 24 फरवरी निर्धारित की गयी है. कॉलेज परिसर में होने वाले इस कार्यक्रम में एआइ आधारित मॉडल मेकिंग, स्टार्टअप आइडिया प्रेजेंटेशन (सर्वाइवल), डिजीपोस्टर, थीमैटिक डांस और प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग जैसी कई अत्याधुनिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. प्राचार्या सिस्टर एम रश्मि एसी की अध्यक्षता में होने वाले इस कार्यक्रम में स्नातक और स्नातकोत्तर के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं. विज्ञान और तकनीक के इस संगम में केमिस्ट्री से लेकर डेटा साइंस तक के विभिन्न विभाग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन