Patna Airport: पटना एयरपोर्ट पर नया शेडयूल लागू, कल से बढ़ जाएगी 6 जोड़ी फ्लाइटों की संख्या

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 31 Jan 2025 10:11 AM

विज्ञापन

AIR India Flight

Patna Airport: एक फरवरी से नया फ्लाइट शेडयूल लागू होगा, जिसमें फ्लाइटों की संख्या छह जोड़ी बढ़ा दी जायेगी. वर्तमान में शेडयूल फ्लाइटों की संख्या 39 जोड़ी है.

विज्ञापन

Patna Airport: एक फरवरी से नया फ्लाइट शेडयूल लागू होगा, जिसमें फ्लाइटों की संख्या छह जोड़ी बढ़ा दी जायेगी. वर्तमान में शेडयूल फ्लाइटों की संख्या 39 जोड़ी है, जो बढ़कर फिर से 45 जोड़ी हो जायेगी. बता दें कि 27 अक्टूबर, 2024 को 29 मार्च, 2025 तक के लिए जारी विंटर शेडयूल में शेडयूल फ्लाइटों की संख्या 45 जोड़ी थी, जिसे एक दिसंबर से लागू संशोधित विटर शेडयूल में घटा कर 35 जोड़ी और एक जनवरी को जारी संशोधित विंटर शेडयूल में बढ़ा कर 39 जोड़ी कर दी गयी. लेकिन, छह जोड़ी फ्लाइटें अब भी बंद हैं. इनमें सुबह नौ बजे से पहले आने जाने वाली फ्लाइटें और रात नौ बजे के बाद आने जाने वाली फ्लाइटें शामिल हैं.

धुंध और कुहासे की वजह से हुआ था बंद

इन्हें घने धुंध और कुहासे को देखते हुए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था. जिन्हें धुंघ के घटने और मौसम के साफ होने की संभावना को देखते हुए फिर से शुरू किया जायेगा. हालांकि, ये सभी फ्लाइटें एक फरवरी से शुरू होंगी या इन्हें फरवरी के दूसरे और तीसरे सप्ताह में दो-तीन चरणों में शुरू किया जायेगा. यह मौसम के साफ होने और अहले सुबह और देर रात धुंध के घटने पर निर्भर करेगा.

Also Read: बीपीएससी परीक्षा मामले में सुनवाई टली, पटना हाईकोर्ट में अब इस तारीख को होगी बहस

तीन घंटे 45 मिनट की देरी से आयी स्पाइसजेट की फ्लाइट

साफ मौसम और बेहतर विजिबिलिटी के बावजूद ऑपरेशनल वजह से गुरुवार को स्पाइसजेट की अहमदाबाद वाली फ्लाइट एसजी 534 तीन घंटे 45 मिनट की देरी से आयी. यह अपने निर्धारित समय शाम 5:35 बजे के बजाय रात 9:10 बजे लैंड हुई और लगभग इतने ही देरी से वापस उड़ी. स्पाइसजेट की बेंगलुरु वाली फ्लाइट एसजी 531 भी तय समय दोपहर 12:20 बजे के बजाय दो घंटे 51 मिनट की देरी से दोपहर 3:11 बजे लैंड हुई और इतने ही देरी से वापस उड़ी. छह जोड़ी अन्य फ्लाइटें भी देर से आयीं व गयीं. लेकिन, इनकी देरी एक घंटे से कम की रही.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन