BPSC 70th Re-Exam: बीपीएससी परीक्षा मामले में सुनवाई टली, पटना हाईकोर्ट में अब इस तारीख को होगी बहस
BPSC 70th exam
BPSC 70th Re-Exam: बिहार में BPSC 70वीं पीटी परीक्षा रद्द होगी या नहीं इसको लेकर पटना हाईकोर्ट में आज सुनवाई होनी थी. जिसे टाल दी गई है. अब अगली सुनवाई 4 फरवरी को होगी.
BPSC 70th Re-Exam: बिहार में BPSC 70वीं पीटी परीक्षा रद्द होगी या नहीं इसको लेकर पटना हाईकोर्ट में आज सुनवाई होनी थी. जिसे टाल दी गई है. मिली जानकारी के अनुसार अब अगली सुनवाई 4 फरवरी को होगी. बता दें कि पटना हाईकोर्ट के जज अरविन्द सिंह चंदेल के छुट्टी पर रहने की वजह से आज शुक्रवार को हियरिंग नहीं हो पाएगी. हाईकोर्ट में सुनवाई से एक दिन पहले गुरुवार को परीक्षा रद्द करवाने के लिए पटना में अभ्यर्थियों ने 8 घंटे तक उग्र प्रदर्शन किए.
आपके शहर में
अब 4 फरवरी को सभी यचिकाओं की होगी सुनवाई
बता दें कि 16 जनवरी को सुनवाई हुई थी. इस दौरान हाईकोर्ट ने 30 जनवरी से पहले BPSC को एफिडेविट देने को कहा था. इसके साथ ही BPSC 70वीं PT पर रोक लगाने से भी इनकार कर दिया था. प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज समेत कई अन्य याचिकाएं री-एग्जाम को लेकर पटना हाईकोर्ट में दायर की गई है. बता दें कि सभी याचिकाओं को अब एक साथ जोड़ दिया गया है. जनसुराज के अलावा पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और खान सर की ओर से भी हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई है. जिसमें री-एग्जाम कराने और प्रदर्शनकारी अभ्यथियों के खिलाफ दर्ज हुए FIR को वापस लेने की मांग की गई है.
Also Read: दो पूर्व अधिकारियों पर चलेगा केस, लैंड फॉर जॉब मामले में अब 7 फरवरी को अगली सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने कहा हाईकोर्ट जाना चाहिए
बता दें कि इससे पहले बिहार की आनंद लीगल एंड फोरम ट्रस्ट द्वारा सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. लेकिन SC ने सुनवाई से इनकार कर दिया था. CJI संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार, जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा था- ‘आपको आर्टिकल 226 के तहत पटना हाईकोर्ट जाना चाहिए.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए