दो पूर्व अधिकारियों पर चलेगा केस, लैंड फॉर जॉब मामले में अब 7 फरवरी को अगली सुनवाई

Updated:
विज्ञापन

लालू यादव और तेजस्वी की तस्वीर

Land For Job Scam: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में लैंड फॉर जॉब मामले में गुरुवार को सुनवाई हुई. कोर्ट ने 2 अधिकारियों पर केस चलाने की मंजूरी दे दी है. इस मामले में लालू परिवार के 5 सदस्य आरोपी हैं.

विज्ञापन

Land For Job Scam: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में लैंड फॉर जॉब मामले में गुरुवार को सुनवाई हुई. कोर्ट ने 2 अधिकारियों पर केस चलाने की मंजूरी दे दी है. इस मामले में लालू परिवार के 5 सदस्य आरोपी हैं. बता दें कि इसमें पूर्व IAS अधिकारी आर के महाजन भी शामिल हैं. अगली सुनवाई अब 7 फरवरी को होगी. बता दें कि इससे पहले 16 जनवरी को होने वाली सुनवाई टाल दी गई थी. उस दिन कोर्ट ने एक रेलवे अधिकारी पर केस चलाने की अनुमति देने से इनकार कर दी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

लालू परिवार के पांच सदस्य हैं आरोपी

इससे पहले 23 दिसंबर को भी सुनवाई होनी थी. जिसमें केस चलाने की अनुमति नहीं मिलने के कारण सुनवाई टल गई थी. इस केस में लालू परिवार के पांच सदस्य आरोपी हैं. जिसमें लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और हेमा यादव शामिल हैं. 7 अक्टूबर को हुई सुनवाई में लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार समेत सभी 9 आरोपियों को 1-1 लाख के निजी मुचलके पर बेल दे दी थी.

Also Read: अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज, अभी जेल मे ही रहेंगे बाहुबली, कोर्ट ने पुलिस से मांगी केस डायरी

लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव से पूछे गए थे कई सवाल

लैंड फॉर जॉब्स मामले में ED की पूछताछ के दौरान लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव से कई सवाल पूछे गए थे. लालू प्रसाद से 50 से ज्यादा सवाल किए गए थे. जिनके जवाब उन्होंने ज्यादातर हां और ना में दिए थे. तेजस्वी से भी लगभग 10-11 घंटे तक पूछताछ चली थी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन