अभी जेल मे ही रहेंगे बाहुबली अनंत सिंह, जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने पुलिस से मांगी केस डायरी

Updated:
विज्ञापन

अनंत सिंह की फाइल फोटो

Anant Singh: पटना सिविल कोर्ट के ACJM 1 कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद बाहुबली विधायक अनंत सिंह की जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया है.

विज्ञापन

Anant Singh: पिछले दिनों पटना के मोकामा में हुए फायरिंग मामले में अनंत सिंह को कोर्ट से राहत नहीं मिली है. पटना सिविल कोर्ट के ACJM 1 कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद बाहुबली विधायक अनंत सिंह की जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया है. आज जमानत याचिका के में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी की मांग कर दी है. अनंत सिंह के वकील ने जमानत की मांग की सुनवाई सुनने के बाद पुलिस से केस डायरी की मांग कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

24 जनवरी को बाहुबली ने किया था सरेंडर

मोकामा में 22 जनवरी की शाम को हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने अनंत सिंह पर आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था. इस मामले में पुलिस ने 24 जनवरी को गैंगस्टर सोनू और अनंत सिंह के समर्थक रौशन को गिरफ्तार किया था. इसके बाद पूर्व विधायक अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया था. कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया था.

Also Read: 50 हजार के इनामी बदमाश नोएडा से गिरफ्तार, घर में घुसकर बाप-बेटे समेत तीन को मारी थी गोली

22 जनवरी को चली थीं 60-70 राउंड गोलियां

इस पूरे मामले में अब तक 5 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें से एक पुलिस की ओर से दर्ज की गई है. 22 जनवरी को हुई फायरिंग में लगभग 60-70 राउंड गोलियां चली थीं. ग्रामीण SP विक्रम सिहाग ने बताया था, ‘बुधवार सुबह में हेमजा गांव के मुकेश सिंह के घर पर सोनू-मोनू की ओर से पैसे के लेन-देन को लेकर ताला मार दिया गया. इसी समस्या का समाधान करने के लिए अनंत सिंह यहां आए थे.’ इस घटना के बाद पुलिस ने अनंत सिंह और उनके समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन