बिहार में 1323 करोड़ से बिछेंगी रेल लाइनें, तीन फेज में पूरा होगा काम, जानिए क्या-क्या होगा फायदा
रेल लाइन (सांकेतिक तस्वीर)
New Rail Line Bihar: पटना और इसके आसपास के इलाकों में नई रेल लाइनें बिछाई जायेंगी. करोड़ों रुपये की लागत से पूरे तीन फेज में इस प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा. रेलवे के इस परियोजना के पूरा होने से यात्रियों को सहूलियत मिल सकेगी.
New Rail Line Bihar: बिहार में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए कई प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. ऐसे में पटना में भी रेल नेटवर्क को मजबूत किए जाने की योजना है. जानकारी के मुताबिक, लगभग 1323 करोड़ रुपये से तीन फेज में रेल लाइनें बिछाई जायेंगी. इससे यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी.
पहला फेज- बख्तियापुर-फतुहा के बीच बिछेगी रेल लाइन
पहले फेज में बख्तियारपुर और फतुहा के बीच 24 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाई जाएगी. इस प्रोजेक्ट पर लगभग 931 करोड़ रुपये खर्च किए जायेंगे. नई लाइन बनने से इस व्यस्त रेलखंड पर ट्रेनों के संचालन की अतिरिक्त क्षमता तैयार होगी. बख्तियापुर-फतुहा के बीच रेल लाइन बिछाने के लिए करीब 6.6 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा. इसे लेकर रेलवे की तरफ से मंजूरी भी दे दी गई है.
दूसरा फेज- बख्तियारपुर-पुनारख के बीच रेल लाइन
इस पूरे परियोजना के दूसरे फेज में बख्तियारपुर और पुनारख के बीच रेल लाइन बिछाई जाएगी. इसकी लंबाई लगभग 30 किलोमीटर होगी, जिस पर करीब 392 करोड़ रुपये खर्च किए जायेंगे. इस प्रोजेक्ट के लिए भी जमीन अधिग्रहण के लिए रेलवे बोर्ड की तरफ से मंजूरी मिल गई है. माना जा रहा है कि इस रेल लाइन के बिछने से पटना-हावड़ा मेन रेल लाइन पर जो अभी दबाव ज्यादा रहता है, उससे राहत मिल सकेगी.
तीसरा फेज- राजेंद्र नगर से पटना साहिब तक अतिरिक्त रेल लाइन
तीसरे फेज में राजेंद्र नगर से पटना साहिब के बीच रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा. पटना के प्रमुख रेलखंडों पर अतिरिक्त लाइनें बिछाई जायेंगी. पहले दानापुर से पटना जंक्शन के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाई जाएगी. इसके बाद राजेंद्र नगर टर्मिनल से पटना साहिब तक तीसरी लाइन और पटना साहिब से फतुहा के बीच तीसरी और चौथी लाइन का निर्माण किया जाएगा.
नई रेल लाइन बिछने से फायदे
पटना रेल कॉरिडोर के विस्तार का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि मौजूदा रेल नेटवर्क पर ट्रेनों का दबाव कम होगा. इससे-
- आउटर पर ट्रेनों के लंबे इंतजार में कमी आएगी.
- ट्रेनों की एवरेज स्पीड और परिचालन क्षमता में सुधार होगा.
- पटना आने-जाने वाले स्थानीय यात्रियों को सुविधा मिलेगी.
- मालगाड़ियों के परिचालन के लिए अतिरिक्त क्षमता मिलेगी.
- पटना-हावड़ा मेन रेल लाइन पर ट्रैफिक को पहले से बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










