New Rail Line Bihar: रक्सौल से काठमांडू तक नई रेल लाइन के लिये DPR इस महीने होगा तैयार, जानिये ये बड़े अपडेट्स
Published by : Preeti Dayal Updated At : 06 Dec 2025 11:02 AM
एआई जेनरेटेड इमेज
New Rail Line Bihar: बिहार में रेल प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से शुरू हो गये हैं. रक्सौल से काठमांडू तक नई रेल लाइन बिछाई जायेगी. इसे लेकर जमीन सर्वे का काम पूरा हो गया है. इसके साथ ही संभावना जताई जा रही है कि अगले साल जनवरी महीने में डीपीआर तैयार हो सकता है.
New Rail Line Bihar: बिहार में रेल प्रोजेक्ट्स पर तेजी से सरकार ने काम करना शुरू कर दिया. डीडीयू-झाझा तीसरी और चौथी रेल लाइन के बाद अब रक्सौल से काठमांडू तक रेल लाइन बिछाने को लेकर बड़ा अपडेट आ गया है. दरअसल, रक्सौल से काठमांडू तक रेल लाइन बिछाने के लिये जमीन सर्वे का काम इसी महीने पूरा हो जायेगा. इसके साथ ही संभावना जताई जा रही है कि 2026 के जनवरी महीने तक डीपीआर तैयार कर लिया जायेगा.
डीपीआर तैयार होते ही टेंडर की प्रक्रिया होगी शुरू
डीपीआर तैयार होते ही रेल लाइन बिछाने को लेकर टेंडर जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. जानकारी के मुताबिक, लगभग 80 प्रतिशत तक काम कोंकण रेलवे सर्वेक्षण की तरफ से पूरा किया जा चुका है. दिसंबर महीने में ही इससे जुड़ी रिपोर्ट सौंप दी जायेगी. जिसके बाद डीपीआर तैयार होगा. इस रेल लाइन के बनने से बिहार और नेपाल के बीच आना-जाना आसान हो सकेगा. इसके साथ ही यह रेल लाइन दिल्ली से नेपाल ट्रेन सेवा से जुड़ सकता है.
लोगों के समय की होगी बचत
रक्सौल से काठमांडू तक नई रेल लाइन बिछने से लोगों के समय की बचत हो सकेगी. अभी लगभग 136 किलोमीटर की दूरी तय करने में करीब 5 घंटे लगते हैं. लेकिन नई रेल लाइन के बनने से यात्रियों को सफर पूरा करने में लगभग तीन घंटे ही लगेंगे. जानकारी के मुताबिक, 13 स्टेशन रक्सौल से काठमांडू के बीच बनाये जायेंगे. इस पर लगभग 25 हजार करोड़ रुपये होने की संभावना जताई गई है. लेकिन, यह खर्च बढ़ भी सकता है.
डीडीयू-झाझा तीसरी और चौथी रेल लाइन को भी मिली थी मंजूरी
मालूम हो, इससे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना जंक्शन और किऊल होते झाझा तक लगभग 400 किलोमीटर तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाई जाने को लेकर स्वीकृति दी गई थी. यह काम मार्च 2026 में शुरू हो जायेगा. जानकारी के मुताबिक, इसके लिए रेलवे बोर्ड ने लगभग 17 हजार करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है. निर्माण कार्य तेजी से हो इसके लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन दानापुर, दानापुर-फतुहा, फतुहा बख्तियारपुर, बख्तियारपुर-पुनारख, पुनारख-किऊल और किऊल-झाझा जैसे छोटे-छोटे रेल खंडों में बांटा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










