बिहार के इन तीन जिलों में बनेंगे तारामंडल, कॉलेजों में विदेशी भाषा लैब और इंडस्ट्री लिंक की भी होगी शुरुआत
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 30 May 2025 7:32 PM
बिहार के तीन जिलों में बनेंगे तारामंडल
Bihar News: बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई ऊंचाई देने की दिशा में बड़ी पहल की गई है. पूर्णिया, मोतिहारी और जमुई में नए तारामंडल बनाए जाएंगे, वहीं अभियंत्रण और पॉलिटेक्निक संस्थानों में विदेशी भाषाओं की लैब, इंटर्नशिप पोर्टल और इंडस्ट्री से जुड़ाव को लेकर कई घोषणाएं की गईं.
Bihar News: बिहार में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने पूर्णिया, मोतिहारी और जमुई में नए तारामंडलों के निर्माण की घोषणा की है. यह जानकारी शनिवार को राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, जमुई में आयोजित इंडस्ट्री-इंस्टिट्यूट मीट 2025 के उद्घाटन समारोह में विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अपर सचिव अहमद महमूद ने दी.
इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य के सभी अभियंत्रण महाविद्यालयों और पॉलिटेक्निक संस्थानों में जर्मन, जापानी और फ्रेंच भाषाओं की प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी, ताकि छात्र वैश्विक तकनीकी बाजार की मांगों के अनुरूप खुद को तैयार कर सकें.
इंटर्नशिप पोर्टल और एक्सचेंज प्रोग्राम की शुरुआत
शिक्षा विभाग छात्रों के लिए एक सार्वजनिक इंटर्नशिप पोर्टल शुरू करने जा रहा है, जिसके माध्यम से उन्हें देशभर की कंपनियों में इंटर्नशिप के अवसर मिल सकेंगे. साथ ही, राज्य के तकनीकी संस्थानों का देश के प्रतिष्ठित संस्थानों और अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से संपर्क स्थापित किया जा रहा है, जिससे छात्र और शिक्षक एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत वैश्विक अनुभव प्राप्त कर सकें.
उद्योगों के साथ समन्वय और एमओयू
इंडस्ट्री-इंस्टिट्यूट मीट के दौरान, मुंगेर प्रमंडल के 24 प्रमुख उद्योगों और राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों के बीच एमओयू (सहमतिपत्र) पर हस्ताक्षर किए गए. इस पहल से छात्रों को इंडस्ट्री एक्सपोजर मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.
कार्यक्रम में बिहार उद्योग के जमुई पर्यटन अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, डीआईसी के महाप्रबंधक मितेश कुमार शांडिल्य, और 30 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. प्रमुख उद्योगों में रोबो मंथन प्रा. लि., इको स्पेस, और अन्य तकनीकी संस्थान शामिल रहे.
तकनीकी शिक्षा को नई दिशा
इस आयोजन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बिहार सरकार तकनीकी शिक्षा को महज पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि छात्रों को वैश्विक तकनीकी मानकों और रोजगार बाजार से जोड़ने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है. जमुई, पूर्णिया और मोतिहारी में बनने वाले नए तारामंडल विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाएंगे और विद्यार्थियों को नयी संभावनाओं से जोड़ेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










