ePaper

Nepal Violence Hits Border Markets: नेपाल में हिंसा का असर, सीमा सील, सन्नाटे में डूबे सीमावर्ती बाजार

Updated at : 12 Sep 2025 1:37 PM (IST)
विज्ञापन
Nepal Violence Hits Border Markets

Nepal Violence Hits Border Markets

Nepal Violence Hits Border Markets :नेपाल में जारी राजनीतिक हिंसा और अशांति ने सिर्फ काठमांडू या विराटनगर तक ही हलचल नहीं मचाई है, बल्कि इसका सीधा असर बिहार के सीमावर्ती इलाकों पर भी दिखने लगा है. तीन दिनों से सीमा बंद है और इसका सबसे बड़ा झटका बाजार और छोटे व्यापारियों को झेलना पड़ रहा है.

विज्ञापन

Nepal Violence Hits Border Markets: अररिया, किशनगंज और सुपौल से सटे नेपाल सीमा पर पसरा सन्नाटा अब व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ाने लगा है. सुबह से शाम तक दुकानें खुली रहती हैं, पर ग्राहक नजर नहीं आते.

दुर्गापूजा के मौके पर लाखों का कारोबार होने की उम्मीद रखने वाले व्यापारी अब घाटे के बोझ से दबते जा रहे हैं.

सीमा सील होने के कारण करोड़ों का नुकसान

अररिया जिले के भीमनगर बाजार में सामान्य दिनों में नेपाल से हजारों की संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं. लेकिन सीमा सील होने के बाद पिछले तीन दिनों से एक भी ग्राहक यहां नहीं आया.

भीमनगर व्यापार संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह का कहना है कि केवल गुरुवार को ही बाजार को करीब 1.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. उन्होंने आशंका जताई कि यदि यही हालात बने रहे तो छोटे व्यापारी मजबूरी में कारोबार समेट कर दूसरी जगह पलायन करने को विवश हो जाएंगे.

त्योहार की तैयारी पर पानी

दुर्गापूजा से पहले सीमावर्ती इलाकों के बाजारों में आमतौर पर रौनक रहती है. कपड़ा, सजावटी सामान और घरेलू वस्तुओं की खरीदारी को लेकर नेपाल से बड़ी संख्या में ग्राहक आते हैं. जोगबनी के दुकानदारों ने पहले से ही माल मंगवा लिया था, लेकिन नेपाल में अचानक शुरू हुई हिंसा ने सारी तैयारियों पर पानी फेर दिया. दुकानदारों का कहना है कि अब माल गोदाम में पड़ा है और खरीदारों का अता-पता नहीं है.

जोगबनी, बसमतिया, कुआड़ी और सिकटी जैसे बाजार, जो सामान्य दिनों में ग्राहकों की चहल-पहल से गुलजार रहते हैं, वहां इन दिनों सन्नाटा पसरा हुआ है. दुकानदार हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं और ग्राहक आने की आस में दिन काट रहे हैं.

सुरक्षा सख्ती और गिरफ्तारी

सीमा बंदी के बीच सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट पर हैं. किशनगंज जिले के टेड़ागाछ इलाके में नेपाल जेल से फरार एक युवक को भारतीय क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया. उसकी पहचान मोरंग जिले के रहने वाले सूरज कामत के रूप में हुई है. वहीं, जोगबनी सीमा चौकी के पास नेपाल सशस्त्र पुलिस बल ने पांच विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया.

इनमें बोलीविया, उत्तरी सूडान, मोरक्को, कनाडा और एक अन्य देश के युवक शामिल हैं. उनके पास वैध दस्तावेज़ नहीं मिले और गतिविधियां भी संदिग्ध पाई गईं. आशंका जताई जा रही है कि वे अपराध से जुड़े हो सकते हैं.

Also Read: Bihar Bhumi: 20 सितंबर तक राजस्व महाअभियान, पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविर

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन