Nepal Protest: नेपाल में हिंसा के बीच बिहार के इन 7 जिलों में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही पैनी नजर

Published by : Preeti Dayal Updated At : 09 Sep 2025 11:20 AM

विज्ञापन

भारत नेपाल बॉर्डर

Nepal Protest: नेपाल में हो रही हिंसा के बीच बिहार के 7 जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. भारत-नेपाल बॉर्डर पर निगरानी बढ़ा दी गई है. साथ ही सातों जिलों में चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जा रही. एसएसबी के जवान अलर्ट मोड में हैं.

विज्ञापन

Nepal Protest: बिहार के 7 जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. नेपाल में हो रही हिंसा के कारण सीमा से लगने वाले जिलों में एसएसबी के जवान हर एक गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, सुपौल और किशनगंज में चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जा रही है. साथ ही भारत-नेपाल बॉर्डर पर भी नजर रखी जा रही.

एसएसबी के जवानों को आदेश

एसएसबी के जवानों को आदेश दिया गया है कि बॉर्डर पर आने-जाने वालों की कड़ी तलाशी ली जाए. साथ ही हर गतिविधियों पर नजर रखी जाए. अररिया के पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार की माने तो, नेपाल में हिंसा को देखते हुए जिले की सीमा पर तैनात पुलिस और एसएसबी के जवानों को किसी भी तरह अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने का आदेश दिया गया है.

फिलहाल सीमा पर शांति

जानकारी के मुताबिक, बिहार से सटे नेपाल की सीमा पर शांति है, लेकिन सुरक्षा बल पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं. सीमा पर तैनात जवान स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं. इस तरह से लगातार सीमा पर जवान एक्शन मोड में हैं. साथ ही सातों जिलों में भी स्थिति सामान्य बनी रहे, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

सोशल मीडिया बंद होने से हंगामा

मालूम हो नेपाल में सोशल मीडिया बंद करने पर हंगामा मचा हुआ है. युवाओं ने नेपाल सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया है. सड़कों पर उतरकर युवा विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. काठमांडू में कई स्थानों पर कर्फ्यू लगा है. ईटहरी में राजमार्ग अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं. अररिया जिले के जोगबनी से सटे बॉर्डर इलाकों में भी विरोध प्रदर्शन किया गया. इंटरनेट सेवा बंद होने से बिहार के लोगों को भी नेपाल में रह रहे स्वजनों से संपर्क करने में कठिनाई हो रही है.

Also Read: पटना के इस इलाके में जल्द चालू होगा ऑटोमेटेड कचरा ट्रांसफर स्टेशन, सफाई को लेकर आयुक्त ने दिए निर्देश

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन