जदयू : सभी जिलों का दौरा करेंगे राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा शुक्रवार को मुजफ्फरपुर जिला से प्रदेश के सभी जिले का दौरा शुरू करेंगे.
संवाददाता, पटना जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा शुक्रवार को मुजफ्फरपुर जिला से प्रदेश के सभी जिले का दौरा शुरू करेंगे. जदयू ने जिला स्तरीय इस कार्यक्रम का नाम ‘कार्यकर्ता समागम’ रखा है. इसमें मनीष वर्मा सभी जिलों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. ‘कार्यकर्ता समागम’ का समापन 20 जनवरी 2025 को नालंदा जिले में होगा. इस कार्यक्रम का आयोजन जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिशा निर्देश के बाद पार्टी ने सभी 38 जिलों में किया है. इस कार्यक्रम के तहत मनीष वर्मा 27 सितंबर को मुजफ्फरपुर पहुंच कर एलएस कॉलेज के ऑडिटोरियम में जदयू कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम में पंचायत से लेकर प्रखंड और जिला स्तर के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे. संबोधन के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जिले के सभी अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे. वे तय कार्यक्रम के मुताबिक दो दिन मुजफ्फरपुर में रहेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




