मूक -बधिरों व नेत्रहीनों को मिलेगी ऑटोमेटिक छड़ी

राज्यभर के आठ मूक -बधिर और नेत्रहीन विद्यालयों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जायेगा.
पटना. राज्यभर के आठ मूक -बधिर और नेत्रहीन विद्यालयों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जायेगा. इन स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी बनायी जायेगी. वहीं, छात्र-छात्राओं को आटोमेटिक छड़ी दी जायेगी. समाज कल्याण विभाग ने इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली है. अगले माह से ऑटोमैटिक छड़ी देने की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. छात्रों को पढ़ने में परेशानी नहीं हो, इस कारण डिजिटल लाइब्रेरी, किताब व कंप्यूटर की व्यवस्था की गयी है.विभाग ने कंपनियों से कोटेशन भी मांगा था, जिसके बाद कई कंपनियों ने कोटेशन भेजा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




