Bihar Weather: बिहार में थमा मानसून, बढ़ी उमस और गर्मी! जानिए कब शुरू होगा बारिश का दौर

Updated:
विज्ञापन

Bihar Weather

Bihar Weather: बिहार में मानसून की रफ्तार थम गई है, जिससे उमस और गर्मी बढ़ गई है. अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है, जबकि तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग ने 20 जुलाई के बाद ही बारिश की उम्मीद जताई है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में मानसून फिलहाल सुस्त पड़ गया है. मौसम विभाग की मानें तो अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश की संभावना बेहद कम है, जिससे उमस और गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

राजधानी पटना समेत अधिकांश जिलों में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हुई है. मंगलवार को गोपालगंज का तापमान 39.6 डिग्री और मोतिहारी का तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, पटना में तापमान 36.4 डिग्री तक पहुंच गया है. फिलहाल प्रदेश के 12 जिलों में हल्के बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क और गर्म रहेगा.

2020 के बाद से कम हो रही है जुलाई में बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले चार वर्षों से जुलाई और सावन के महीने में बारिश का पैटर्न कमजोर होता गया है. इस साल भी अब तक सामान्य से 42% कम बारिश हुई है. पटना, बक्सर, जहानाबाद, भोजपुर, अरवल, वैशाली, औरंगाबाद और छपरा सहित करीब 20 जिलों में 50 फीसदी तक कम बारिश दर्ज की गई है.

क्यों कमजोर पड़ा है मानसून?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर कोई मजबूत सिस्टम फिलहाल सक्रिय नहीं है. साथ ही अरब सागर से आने वाली पश्चिमी हवाएं और बंगाल की खाड़ी से आने वाली दक्षिण-पूर्वी हवाओं के बीच टकराव नहीं होने के कारण मानसून की सक्रियता नहीं बन पा रही है. इसके अलावा, मानसूनी ट्रफ लाइन दक्षिण की ओर झुकी हुई है, जिससे झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में बारिश ज्यादा हो रही है.

कब मिलेगी राहत?

मौसम विभाग के अनुसार, 16 जुलाई तक मानसून की यही स्थिति बनी रह सकती है. हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि 20 जुलाई के बाद एक बार फिर से मानसून रफ्तार पकड़ सकता है और बारिश की संभावनाएं बढ़ेंगी. बिहारवासियों को फिलहाल उमस भरी गर्मी से जूझना होगा, क्योंकि राहत की बूंदें अभी दूर हैं.

Also Read: सांसद उपेंद्र कुशवाहा को फिर मिली जान से मारने की धमकी, कहा- राजनीति मत करो, हम छोड़ने वालों में से नहीं हैं…

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन