पटना को मिलेगा देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 40,000 होगी दर्शक क्षमता...

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 09 Jun 2025 10:29 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Moin-ul-Haq Stadium: पटना का मोइनुल हक स्टेडियम अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का भव्य क्रिकेट कॉम्प्लेक्स बनने जा रहा है. अगस्त तक इसके नवनिर्माण का शिलान्यास होगा. करीब 500 करोड़ की लागत से बनने वाला यह स्टेडियम 40 हजार दर्शकों की क्षमता के साथ देश का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम होगा, जिसमें क्रिकेट के साथ अन्य खेलों की भी विश्वस्तरीय सुविधाएं होंगी.

विज्ञापन

Moin-ul-Haq Stadium: बिहार की राजधानी पटना को जल्द ही अंतरराष्ट्रीय खेलों के मानचित्र पर नई पहचान मिलने वाली है. मोइनुल हक स्टेडियम का नवनिर्माण अगस्त 2025 तक शुरू होने जा रहा है. इसे बीसीसीआई द्वारा एक अत्याधुनिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया जाएगा. 10 दिसंबर 2024 को बीसीसीआई को यह स्टेडियम 30 साल की लीज पर सौंपा गया था, और मार्च 2025 में डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) भी तैयार हो चुकी है. अब निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है.

500 करोड़ की लागत से बनेगा यह स्टेडियम

करीब 500 करोड़ की लागत से बनने वाले इस स्टेडियम का लक्ष्य तीन साल में निर्माण पूरा करने का है. नवनिर्माण के बाद यह स्टेडियम गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम होगा. इसकी दर्शक क्षमता 40,000 होगी, जिसमें आईसीसी और बीसीसीआई के मानकों के अनुरूप सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी.

परिसर में होंगे दो इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान

स्टेडियम परिसर में दो इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान होंगे. खिलाड़ियों के लिए जिम, स्पा, दो फुली इक्विप्ड ड्रेसिंग रूम, इनडोर प्रैक्टिस एरिया, प्रैक्टिस नेट, वीडियो विश्लेषण सुविधा, सेमिनार हॉल, बोर्ड रूम और फाइव स्टार होटल तक की व्यवस्था की जा रही है. इसके अलावा बैडमिंटन, वॉलीबॉल कोर्ट, हॉस्टल, रेस्टोरेंट और क्लब हाउस जैसी सुविधाएं भी होंगी.

निर्माण कार्य में एक बड़ी चुनौती

हालांकि, निर्माण की राह में एक बड़ी चुनौती भी है- मेट्रो रेल का अंडरग्राउंड स्टेशन, जो स्टेडियम की जमीन के एक हिस्से में बन रहा है. साथ ही, वर्तमान में मौजूद कदमकुआं थाना और साई ट्रेनिंग सेंटर को भी पहले हटाना होगा. विशेषज्ञों के अनुसार, इन बाधाओं को हटाकर चरणबद्ध तरीके से निर्माण कार्य शुरू किया जा सकता है.

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी का दावा है कि स्टेडियम पूरी तरह बन जाने के बाद न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच, बल्कि आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट भी यहां आयोजित किए जा सकेंगे. इसके रखरखाव पर हर साल करीब 20 करोड़ रुपए खर्च होंगे.

Also Read: रेलवे की बड़ी तैयारी, एक लाख से ज्यादा यात्रियों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें…

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन