Shravani Mela 2025: रेलवे की बड़ी तैयारी, एक लाख से ज्यादा यात्रियों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें...
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 09 Jun 2025 8:41 AM
New Train
Shravani Mela 2025: श्रावणी मेला 2025 के लिए रेलवे ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं. एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की जा रही है, जबकि सुल्तानगंज, देवघर और जसीडीह में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं.
Shravani Mela 2025: 11 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावणी मेला को लेकर रेलवे ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. बाबा बैद्यनाथ धाम की आस्था में डूबने आ रहे लाखों श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने भागलपुर, सुल्तानगंज, देवघर और जसीडीह के लिए विशेष इंतजाम शुरू कर दिए हैं. पूर्व रेलवे और रेलवे बोर्ड की निगरानी में योजनाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, वहीं डीआरएम स्तर पर लगातार बैठकों का दौर जारी है.
एक लाख से अधिक सीटों की होगी व्यवस्था
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे एक लाख से अधिक सीटों की व्यवस्था करने जा रहा है. इसके लिए जयनगर-आसनसोल, रक्सौल-देवघर, पटना-मधुपुर, गया-मधुपुर, सरायगढ़-देवघर, गोरखपुर-देवघर सहित कई रूटों पर विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी. भागलपुर, सुल्तानगंज और जसीडीह जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेनों का पांच मिनट तक ठहराव सुनिश्चित किया गया है.
सुरक्षा में कोई कोताही नहीं
श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए आरपीएफ के जवान बॉडी वार्म कैमरों से लैस रहेंगे. इससे संदिग्धों की पहचान आसान होगी और हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी. प्लेटफॉर्म से लेकर घाट तक सादी वर्दी में जवान तैनात रहेंगे. अजगैबीनाथ धाम घाट पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी तुरंत मिल सकेगी. साफ-सफाई, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और यात्री सुविधाओं को लेकर स्टेशन निदेशकों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है.
साप्ताहिक और स्पेशल ट्रेनों की लंबी सूची
रेलवे की योजना में कई साप्ताहिक और मेमू स्पेशल ट्रेनें भी शामिल हैं जैसे- अंग एक्सप्रेस, अजमेर साप्ताहिक, मालदा टाउन-आनंद विहार साप्ताहिक, गया-कामाख्या साप्ताहिक, साहिबगंज-दानापुर स्पेशल, पटना-भागलपुर स्पेशल आदि.
डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि श्रावणी मेला को लेकर पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है और इसे रेलवे बोर्ड को भेजा गया है. आगे की बैठकें और फाइनल शेड्यूल जल्द जारी होंगे.
Also Read: बिहार में आंधी-तूफान और बारिश से पहले आसमान से बरसेगी आग! 26 जिलों में हीटवेव का अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










