Bihar Weather: बिहार में आंधी-तूफान और बारिश से पहले आसमान से बरसेगी आग! 26 जिलों में हीटवेव का अलर्ट
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 09 Jun 2025 6:41 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Weather: बिहार में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है. पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग ने 26 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
Bihar Weather: बिहार इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है. पिछले दो-तीन दिनों से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में चिलचिलाती धूप पड़ रही है, जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. दिन के साथ-साथ रातें भी उमस भरी और बेचैन करने वाली हो गई हैं. मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को प्रदेश के 26 जिलों में हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.
राजधानी पटना समेत जिन जिलों में लू की चेतावनी दी गई है, उनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, रोहतास, गया, शेखपुरा, छपरा जैसे इलाके शामिल हैं. इन जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे ऊपर जा सकता है. इसके साथ ही गर्मी और नमी के मेल से वातावरण और अधिक असहनीय हो गया है. लोग दिन भर थकान, चक्कर, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं.
पिछले 24 घंटे में किसी भी जिले में नहीं हुई बारिश
पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश के किसी जिले में बारिश नहीं हुई. पटना में सुबह से ही तीखी धूप निकली रही, और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं, रोहतास 40.8 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा. गया, शेखपुरा और छपरा में भी तापमान 39.6 से 40.2 डिग्री के बीच दर्ज किया गया.
शुष्क पश्चिमी हवाओं के कारण पड़ रही भीषण गर्मी
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस भीषण गर्मी का मुख्य कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून की सुस्ती और प्रदेश में शुष्क पश्चिमी हवाओं का प्रभाव है. हर साल जून के दूसरे सप्ताह तक बिहार में मानसून की पहली बारिश हो जाती है, लेकिन इस बार मानसून की रफ्तार धीमी है, जिससे वातावरण में नमी की कमी हो रही है और तापमान लगातार बढ़ रहा है.
12 और 13 जून को हो सकती है बारिश
हालांकि, मौसम विभाग ने राहत की उम्मीद भी जताई है. अनुमान है कि 12 और 13 जून को उत्तर और उत्तर-पूर्वी बिहार के जिलों में आंधी और बारिश हो सकती है. इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. यदि यह पूर्वानुमान सटीक बैठता है, तो लोगों को तेज गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि जरूरी न हो तो दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर न निकलें और अधिक से अधिक पानी पिएं. बुजुर्ग, बच्चे और बीमार व्यक्ति विशेष रूप से सतर्क रहें.
Also Read: अगले 48 घंटे में बदलेगा बिहार का मौसम, इन 20 जिलों में होगी भारी बारिश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










