पीयू : कर्तव्यपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए टीम हुई रवाना
Author Amber md
Updated:
विज्ञापन

पीयू के पटना वीमेंस कॉलेज की अंग्रेजी विभाग की छात्रा मेघा कुमारी का चयन दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है.
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
पीयू के पटना वीमेंस कॉलेज की अंग्रेजी विभाग की छात्रा मेघा कुमारी का चयन दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है. इस बार बिहार से चार स्वयं सेवकों का चयन किया गया है.बुधवार को बिहार टीम को दिल्ली रवाना करने के लिए बिहार-झारखंड के राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार मौजूद रहे. पटना वीमेंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की ग्रुप लीडर सह पर्यावरण एवं अनुशासन सचिव मेघा कुमारी का हुआ है जो पटना विश्व विद्यालय के साथ साथ बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी पटना विश्व विद्यालय की कुलपति प्रो नमिता सिंह, कार्यक्रम समन्वयक प्रो सुहेली मेहता, प्राचार्या सिस्टर डॉ एम रश्मि, अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ सहर रहमान, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ ज्योति चंद्र, डॉ ब्रह्मनंद पूर्व कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अमृता, डॉ शाला रिहाना, पूर्व जनरल सेक्रेटरी सह वरीय स्वयं सेविका आरडीएन मुन कुमारी, प्रेसिडेंट अवार्डी सौम्या प्रकाश एवं समस्त शिक्षकों ने बधाई दी है टीम लीडर के रूप मे एसपी जैन कॉलेज की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ शशिकला कुमारी बिहार का नेतृत्व करेंगी. डॉ सुहेली ने बताया पटना विश्व विद्यालय से लगातार पांचवीं बार छात्रा का चयन हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










