Cyber Crime: सावधान! हैप्पी न्यू ईयर का मैसेज आने पर हो जाएं अलर्ट, लिंक पर क्लिक करते ही खाते से गायब हो जायेंगे पैसे

Published by : Preeti Dayal Updated At : 28 Dec 2025 2:43 PM

विज्ञापन

नये साल से पहले पटना पुलिस ने लोगों को किया सतर्क (सांकेतिक तस्वीर)

Cyber Crime: साइबर क्राइम का शिकार होने से बचने के लिये पुलिस ने लोगों से खास अपील की है. नये साल पर हैप्पी न्यू ईयर का मैसेज भेजने वालों से सतर्क रहने की अपील की गई. किसी भी तरह का लिंक आने के बाद उस पर क्लिक करने या फिर डाउनलोड करने से बचने को कहा गया है.

विज्ञापन

Cyber Crime: साइबर क्राइम से जुड़े मामलों को देखते हुए पटना पुलिस ने लोगों को न्यू ईयर से पहले ही सतर्क कर दिया है. नये साल पर अगर हैप्पी न्यू ईयर वाला मैसेज आपको आता है तो आपको खासकर सावधानी बरतने की जरूरत पड़ेगी. दरअसल, साइबर अपराधियों की तरफ से कई तरह के उपाय लगाये जाते हैं, जिसके बाद लोगों के खाते से पैसे गायब हो जाते हैं. ऐसे में पहले ही अलर्ट किया जा रहा है.

साइबर पुलिस ने जताई ये आशंका

जानकारी के मुताबिक, साइबर पुलिस को यह आशंका है कि नये साल पर कई तरह के डिजाइन बना हैप्पी न्यू ईयर का मैसेज भेजकर साइबर ठगी कर सकते हैं. ऐसे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है. साइबर पुलिस की तरफ से सोशल मीडिया के जरिये लोगों से बचने की अपील की जा रही है. दरअसल, पिछले साल ऐसे मामले सामने आए थे कि हैप्पी न्यू ईयर का मैसेज आने के बाद लिंक पर क्लिक करते ही खाते से पैसे गायब हो गये थे.

पटना पुलिस ने लोगों से की अपील

पटना पुलिस की तरफ से लोगों से अपील की जा रही है कि अगर उनके फोन पर हैप्पी न्यू ईयर का मैसेज आता है. इसके साथ ही किसी लिंग पर क्लिक करने या फिर डाउनलोड करने के लिये कहा जाता है तो वे ऐसा बिल्कुल भी नहीं करें. इतना ही नहीं, बच्चों को भी जागरूक करने की अपील की जा रही है कि जिन लोगों को वे नहीं जानते हैं, उनसे बात करने से बचें. किसी भी अनजान नंबर से फोन आने पर बातचीत नहीं करें.

लोगों को दिया गया ये सुझाव

इसके साथ ही यह भी अपील की गई है कि सरकारी योजनाओं के नाम पर भी फर्जीवाड़े किये जा रहे हैं. लोगों को योजनाओं को लेकर झांसा दिया जाता है और उनसे पैसे ऐंठे जाते हैं. लोगों को जागरूक करने के लिये पटना साइबर थाने की तरफ से सोमवार से ही सोशल मीडिया के जरिये जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. साथ ही साइबर क्राइम से बचने के लिये लोगों को सिम लॉक रखने का सुझाव भी दिया जा रहा है. ताकि अपराधी उनके खाते तक किसी भी हाल में नहीं पहुंचे.

Also Read: Bihar News: ग्रीन, येलो और ब्लू जोन से खुलेंगे इतने ऑटो, नये साल के इस महीने में होगा आवंटन

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन