Bihar Flood: बाढ़ की भयंकर स्थिति पर मोदी सरकार की पैनी नजर, बना एक्शन प्लान, जरूरत पड़ी तो टीम आयेगी बिहार

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 29 Sep 2024 8:56 PM

विज्ञापन

Bihar Flood: नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार में बाढ़ की स्थिति पर राज्य के साथ ही केंद्र सरकार भी पैनी नजर बनाये हुए है. जरूरत हुई और राज्य सरकार ने अनुरोध किया तो केंद्रीय टीम बिहार में आकर बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा भी लेगी.

विज्ञापन

Bihar Flood, पटना. केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार में बाढ़ की स्थिति पर राज्य के साथ ही केंद्र सरकार भी पैनी नजर बनाये हुए है. जरूरत हुई और राज्य सरकार ने अनुरोध किया तो केंद्रीय टीम बिहार में आकर बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा भी लेगी. वे रविवार को पटना स्थित राजकीय अतिथिशाला में एनडीआरएफ पदाधिकारियों के साथ बिहार में उत्पन्न बाढ़ की समीक्षा कर रहे थे. बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एनडीआरएफ की 11 टीम अभी चंपारण, पूर्वी बिहार सहित विभिन्न जिलों में तैनात हैं. इसके अलावा बिहटा में तीन, वाराणसी में तीन और झारखंड में दो टीम को आरक्षित रखा गया है. पुरी और पश्चिम बंगाल के एनडीआरएफ टीम को भी रिजर्व रखा गया है ताकि जरूरत पड़ने पर बिहार बुलाया जा सके. उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ की तरफ से पूरी तैयारी की गई है। बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने का काम भी किया जायेगा. राज्य सरकार ने मांग की तो हवाई सेवा की भी सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी.

नेपाल सरकार के साथ होगी बैठक

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि सप्तकोसी और सुनकोसी में हाइडैम बनाने के लिए प्राधिकरण बनाया जा चुका है. डीपीआर भी तैयार है. विदेश मंत्रालय नेपाल सरकार के संपर्क में है. केंद्र सरकार की कोशिश है कि नेपाल में हाइडैम का निर्माण हो ताकि बिहार को बाढ़ से निजात मिले. जल्द ही नेपाल सरकार के साथ बैठक होगी. बाढ़ की भयावहता को देखते हुए ही केंद्र सरकार ने 11 हजार 500 करोड़ बाढ़ प्रबंधन के लिए इस बार दिए हैं.

लालू-तेजस्वी को बिहार के लोगों की समस्या से लेना-देना नहीं

पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद हों या तेजस्वी यादव, उनको बिहार के लोगों या बाढ़ जैसी समस्याओं से उनको कोई लेना-देना नहीं है. कोविड में भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार से बाहर चले गये थे. प्रशांत किशोर द्वारा भाजपा को नेतृत्व विहीन बताये जाने पर नित्यानंद ने कहा कि भाजपा में बूथ स्तर से ही नेतृत्वकर्ता हैं. जो आज दिवास्वप्न देख रहे हैं, उन्हें समय आने पर सब पता चल जायेगा.

इसे भी पढ़ें: Gaya News: गया जंक्शन पर 52.83 लाख रुपये के साथ झारखंड का युवक गिरफ्तार, RPF टीम को मिली बड़ी कामयाबी

Champaran Flood: गंडक नदी के प्रलयकारी बाढ़ की चपेट मे आने से चम्पारण तटबंध टूटा, अफरा तफरी मची

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन